Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में ट्रक में जोरदार धमाका, 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कम्प
    Breaking News Headlines

     जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में ट्रक में जोरदार धमाका, 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कम्प

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में ट्रक में जोरदार धमाका, 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कम्प

    श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आज एक ट्रक में जोरदार धमाका हुआ. हादसे में ट्रक में सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. वहीं ट्रक में धमाके की खबर मिलते ही सेना के जवान भी मौके पर पहुंचे. आतंकी हमले के एंगल से धमाके की जांच चल रही है. बताया जा रहा है कि विस्फोट की गूंज दूर तक सुनाई दी.

     

     

    घायल मजदूरों की हालत खतरे से बाहर

    घटना लारकीपोरा इलाके की है. लोड कैरियर में ले जाए जा रहे सीमेंट मिक्स सेटलिंग वाइब्रेशन मशीन, पोर्टेबल जनरेटर और तेल के टिन कैन में विस्फोट हुआ. अनंतनाग पुलिस के अनुसार, धमाके में घायल मजदूरों की हालत अभी स्थिर है. सभी घायल मजदूर बिहार के रहने वाले हैं. पुलिस और सेना के जवान मिलकर धमाके की जांच कर रहे हैं. रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी.

     

     

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी समेत 8 गिरफ्तार

    बता दें कि जम्मू-कश्मीर के ही बारामूला में 2 आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ. सेना के जवानों ने एक आतंकवादी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं. 3 अन्य लोगों को भी जवानों ने दबोचा है. आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फ्रंट) से जुड़कर यह लोग वारदातें कर रहे थें. आरोपियों से तलाशी में हथियार और गोला-बारूद भी मिला.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउप स्वास्थ्य केंद्र पर लगा रहता है ताला, लोगों को नहीं मिल रहा इलाज
    Next Article पूर्वी जोन के स्मार्ट शहरों में बेस्ट परफॉर्मर सिटी के अवार्ड से रांची सम्मानित

    Related Posts

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    August 3, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.