Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमरनाथ में भारी बारिश से यात्रा रोकी, 4 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर भेजा
    Breaking News Headlines

    अमरनाथ में भारी बारिश से यात्रा रोकी, 4 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर भेजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जम्मू. अमरनाथ में पवित्र गुफा के आसपास पहाड़ों पर मंगलवार को भारी बारिश हुई. इससे दोपहर करीब 3 बजे अमरनाथ गुफा के पास बने तालाबों और झरनों में बाढ़ आ गई. 8 जुलाई को भारी बारिश से आई बाढ़ जैसे हालात इस बार न बने, इसलिए चार हजार से ज्यादा तीर्थयात्रियों को तुरंत बाहर निकाला गया. सभी को पंचतरणी भेजा गया है.

     

    भगवती नगर बेस कैम्प से मंगलवार को 2100 तीर्थयात्रियों के साथ 26वां जत्था पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ था. इस साल किसी भी जत्थे में यह सबसे कम यात्री संख्या थी. सीआरपीएफ की सुरक्षा में 73 गाडिय़ों का काफिला रवाना हुआ था. इनमें 23 गाडिय़ों में 815 तीर्थयात्री बालटाल के लिए और 49 गाडिय़ों में 1 हजार 374 तीर्थयात्री पहलगाम के लिए निकले थे.

     

    8 जुलाई को बादल फटने से आई थी बाढ़

    अमरनाथ गुफा के पास 8 जुलाई को बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में 15 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी. आधिकारिक जानकारी के अनुसार 29 जून से अब तक 1 लाख 37 हजार 774 तीर्थयात्री भगवती नगर बेस कैम्प से पवित्र गुफा के दर्शन के लिए भेजे जा चुके हैं.

     

    गुफा के एक-दो किमी के दायरे में फटा था बादल

    अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार 8 जुलाई को शाम 5 बजकर 30 मिनट पर बादल फटा था. जिस समय बादल फटा, उस समय गुफा के पास 10 से 15 हजार श्रद्धालु मौजूद थे. पहाड़ों से तेज बहाव के साथ आए पानी से श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए करीब 25 टेंट और दो से तीन लंगर बह गए थे. बारिश से पूरे इलाके में तेजी से पानी भर गया, लिहाजा कई लोग इसकी चपेट में आ गए.

     

    रक्षाबंधन तक चलती है अमरनाथ यात्रा

    परंपरा के मुताबिक अमरनाथ यात्रा रक्षाबंधन तक जारी रहती है. इस साल श्रावण पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन 11 अगस्त को है. इसी दिन तक श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा तक जाने की अनुमति रहेगी. इसके बाद भारी बर्फबारी के चलते अगले साल तक इसे तीर्थयात्रियों के लिए बंद रखा जाएगा. हर साल यात्रा शुरू होने से पहले सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस पूरे रास्ते को सैनिटाइज करते हैं और श्रद्धालुओं के लिए जरूरी इंतजाम करते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article6 साल तक डेट करने के बाद टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी का हुआ ब्रेकअप
    Next Article 5जी नीलामी प्रक्रिया के चार राउंड कम्पलीट, कब तक देश में शुरू होगी सर्विस, जानिए

    Related Posts

    विरोध की आजादी और व्यापारियों की आजीविका, दोनों की रक्षा जरूरी

    October 15, 2026

    दुर्गागंज बाजार के सराय कंसराय त्रिमुहानी पर पाइप फटने से जलभराव और टूटी सड़क से लोग परेशान, मरम्मत

    October 15, 2026

    लेख –

    October 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विरोध की आजादी और व्यापारियों की आजीविका, दोनों की रक्षा जरूरी

    दुर्गागंज बाजार के सराय कंसराय त्रिमुहानी पर पाइप फटने से जलभराव और टूटी सड़क से लोग परेशान, मरम्मत

    लेख –

    पंजाब में नशे का तांडवः वर्दी बनी त्रासदी

    सरायकेला में सड़क हादसों का कहर, एक ही दिन दो युवाओं की मौत

    एग्रिको पूजा पंडाल का रघुवर दास ने किया उद्घाटन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    रामबली सिंह के निधन पर 24 अक्टूबर को जुटेंगे बिहार के 12 हजार से अधिक वत्स गोत्रीय

    छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने को चलेगा विशेष अभियान, घर-घर होगा सत्यापन

    राजीव कुमार को जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष

    परोरा गांव से 10 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.