Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संस्थापक स्वर्गीय कमल किशोर की द्वितीय पुण्य स्मृति पर जंबू अखाड़ा समिति का भव्य रक्तदान शिविर, निशुल्क शव वाहन सेवा की शुरुआत
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    संस्थापक स्वर्गीय कमल किशोर की द्वितीय पुण्य स्मृति पर जंबू अखाड़ा समिति का भव्य रक्तदान शिविर, निशुल्क शव वाहन सेवा की शुरुआत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संस्थापक स्वर्गीय कमल किशोर की द्वितीय पुण्य स्मृति पर जंबू अखाड़ा समिति का भव्य रक्तदान शिविर, निशुल्क शव वाहन सेवा की शुरुआत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : भालूबासा स्थित श्री श्री बजरंग विजय मंदिर प्रांगण में जंबू अखाड़ा के संस्थापक परम श्रद्धेय स्वर्गीय कमल किशोर (जंबू) जी की दूसरी पुण्य स्मृति के अवसर पर जंबू अखाड़ा समिति की ओर से एक भव्य रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन समाज सेवा, मानवता और जनकल्याण की भावना को समर्पित रहा।

    इस अवसर पर समिति द्वारा शहरवासियों की सुविधा के लिए निशुल्क शव वाहन सेवा की शुभारंभ की गई, जिसका नाम *स्वर्गयान* रखा गया। जम्बू अखाड़ा के संस्थापक जम्बू जी की धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी देवी द्वारा नारियल फोड़ कर इसका लोकार्पण किया गया। जिसे उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने समाज सेवा की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय और संवेदनशील पहल बताया। इससे पूर्व भी जम्बू अखाड़ा समिति द्वारा तीन शव संरक्षण बॉक्स भी बनाया गया है जिसे जरूरतमंदों के बीच निशुल्क प्रदान किया जाता है।

    रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जंबू अखाड़ा समिति की ओर से कुल *169* यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदाताओं को आकर्षक उपहार, भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई, वहीं अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंट किया गया।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से बहरागोड़ा विधायक समीर महंती, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, पूर्व सांसद श्रीमती सुमन महतो, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, बागबेड़ा जिला परिषद सदस्य श्रीमती कविता परमार, इंटक नेता राकेश्वर पांडे इंटक नेता विजय खां, इंटक नेता संजीव श्रीवास्तव, समाजसेवी मानिक मल्लिक, झारखंड क्षत्रिय संघ अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, समाजसेवी शिव शंकर सिंह समाजसेवी शंकर रेड्डी, समाजसेवी परशुराम सिंह, जेएमएम नेता महावीर मुर्मू, जेएमएम नेता गोल्डी तिवारी, जेएमएम नेता अजय रजक, जदयू नेत्री मंजू सिंह, कांग्रेस नेता अजय सिंह, कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र सोनकर, कांग्रेस नेता अजीतेश उज्जैन, भाजपा नेता बाबी सिंह और विभिन्न समाज के अध्यक्ष, मुखिया सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने जंबू अखाड़ा समिति एवं अखाड़ा परिवार के इस मानवीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए स्व. कमल किशोर (जंबू) के सामाजिक योगदान को याद किया।

    आयोजन के सफल संचालन में संरक्षक बंटी सिंह एवं जंबू अखाड़ा परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, सहयोगियों एवं शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के जनसेवी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

    निशुल्क शव वाहन सेवा की शुरुआत संस्थापक स्वर्गीय कमल किशोर की द्वितीय पुण्य स्मृति पर जंबू अखाड़ा समिति का भव्य रक्तदान शिविर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा संजीव सिन्हा का नेतृत्व : अमरप्रीत सिंह काले
    Next Article आदिवासी/पीवीटीजी गांवों में अबुआ क्लीनिक से सुलभ स्वास्थ्य सेवा

    Related Posts

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    May 27, 2026

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    अब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.