Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जल जीवन मिशन : 11 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की प्रधानमंत्री ने की प्रशंसा
    Headlines राष्ट्रीय

    जल जीवन मिशन : 11 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की प्रधानमंत्री ने की प्रशंसा

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaJanuary 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। जल जीवन मिशन के तहत 11 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने की प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रशंसा की है। पीएम मोदी ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत के एक ट्वीट के जवाब में ट्वीट किया और लिखा, एक महान उपलब्धि, भारत के लोगों को ‘हर घर जल’ सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर हुए कार्य का संकेत। इस पहल से लाभान्वित होने वाले सभी लोगों और इस मिशन को सफल बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों को भी बधाई।

    गौरतलब है कि जल जीवन मिशन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 15 अगस्‍त 2019 को स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया था। जब इस मिशन की घोषणा हुई, उस वक्‍त देश में 19.27 करोड़ ग्रामीण घरों में से केवल 3.23 करोड़ (17 प्रतिशत) घरों में ही नल से जल मुहैया हो रहा था, लेकिन पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने के अभियान में अभूतपूर्व सफलता देखने को मिली है। इसी का नतीजा है कि अब 11 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचने लगा है।

    5 राज्यों व 3 केंद्र शासित प्रदेशों में 100% कनेक्शन
    देश में पांच राज्‍य और तीन केन्‍द्र शासित प्रदेशों ने 100 प्रतिशत हर घर नल से जल पहुंचाने में सफलता हासिल कर ली है। पांच राज्‍यों में हरियाणा, गोवा, तेलंगाना, गुजरात और पंजाब शामिल हैं, जबकि तीन केन्‍द्र शासित प्रदेशों में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, दमन द्वीप और दादर नागर हवेली और पुड्डुचेरी शामिल हैं।

    वर्ष 2024 तक 100% ग्रामीण घरों में पहुंचेगा जल
    इस योजना का उद्देश्य देश के आदिवासी क्षेत्रों सहित प्रत्येक ग्रामीण परिवार को वर्ष 2024 तक नल के जरिए से नियमित और दीर्घकालिक आधार पर निर्धारित गुणवत्ता की पर्याप्त मात्रा में पीने योग्य पानी उपलब्ध कराना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर गांधी मैदान, जामताड़ा में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) के द्वारा झंडोतोलन किया जाएगा।
    Next Article 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड ने गोपाल मैदान में किया झंडोतोलन, राज्य एवं जिलेवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.