Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गंगा की सफाई पर जयराम रमेश के आरोप निराधार
    Breaking News Headlines

    गंगा की सफाई पर जयराम रमेश के आरोप निराधार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गंगा की सफाई पर जयराम रमेश के आरोप निराधार
    -नमामि गंगे मिशन के अधिकारियों ने कांग्रेसी नेता की टिप्पणी को बताया भ्रामक
    नई दिल्ली,6 जून।
    नमामि गंगे मिशन के अधिकारियों ने लोकसभा चुनाव के सातवें चरण से ठीक पहले गंगा की सफाई पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश की टिप्पणी को भ्रामक बताते हुए भ्रष्टाचार के किसी भी आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है।
    नमामि गंगे मिशन के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह मिशन 2014 में शुरू हुआ था। शुभारंभ के बाद से ही इस मिशन के तहत गंगा और उसकी सहायक नदियों के कायाकल्प के लिए अपशिष्टजल उपचार, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, घाट के विकास, वृक्षारोपण, जैवविविधता संरक्षण समेत विभिन्न कार्यक्रम चला संचालित किए जा रहे हैं। यह मिशन अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में किस हद तक सफल रहा है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि संयुक्त राष्ट्र ने नमामि गंगे मिशन को दुनिया की शीर्ष 10 संरक्षण पहलों में शामिल किया।

     

     

    गंगा में बढ़ी ऑक्सीजन की मात्रा
    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की पांच राज्यों पर केंद्रित हालिया सर्वे में गंगा जल की गुणवत्ता में सुधार का उल्लेख है। गंगा के पानी में घुलित ऑक्सीजन की मात्रा पहले से बेहतर हुई है। इसी का परिणाम है कि गंगा में डॉल्फिन समेत विभिन्न जीवों की संख्या पूर्व के मुकाबले बढ़ी है।

     

    डब्लूआईआई के मुताबिक गंगा में लगभग 4000 डॉल्फिन हैं। वहीं, गंगा बेसिन वाले 5 राज्यों में बीओडी की मात्रा नियंत्रित हुई है। जहां पहले यह आंकड़े चिंताजनक थे, वहीं अब इनमें पहले से काफी सुधार आया है। इन सभी जगहों पर बीओडी की मात्रा 3 से कम हुई है। नदी में प्रवाह की पर्याप्तता सुनिश्चित करने के लिए 10 अक्टूबर 2018 को गंगा नदी के लिए पर्यावरणीय प्रवाह को अधिसूचित किया गया था। यह देश में अपनी तरह का पहला निर्णय था।

     

    सीवरेज उपचार क्षमता में वृद्धि
    नमामि गंगे मिशन के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में, गंगा नदी के किनारे बसे शहरों में सीवरेज उपचार क्षमता 3110 एमएलडी हो चुकी है। मिशन के दूसरे चरण की समाप्ति तक इसमें 3108 एमएलडी की और बढ़ोतरी होगी। अधिकारियों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुईं राष्ट्रीय गंगा परिषद (एनजीसी) की बैठकों के अलावा केंद्रीय जलशक्ति मंत्री की अध्यक्षता में गठित टास्कफोर्स की अब तक 11 बैठक हो चुकी है। आईआईटी के समूह के अलावा सी-गंगा ने नमामि गंगे मिशन के विभिन्न पहलुओं पर 22 रिपोर्ट तैयार की।

     

     

    पारदर्शी प्रक्रिया
    परियोजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोपों को निराधार बताते हुए मिशन के अधिकारियों ने कहा कि प्रोजेक्ट से जुड़ी सभी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों की इनमें दिलचस्पी लेना इस बात का प्रमाण है। सीवरेज परियोजनाएं 40 से अधिक कंपनियों को दी गई हैं। परियोजनाओं का आवंटन पारदर्शी बोली प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है। वहीं, नमामि गंगे में वित्तीय प्रबंधन और वित्तीय अनुशासन की पर्याप्त व्यवस्था संस्थागत है, जिसकी निरंतर समीक्षा की जाती है। वित्तीय वर्ष के अंत में अप्रयुक्त शेष राशि राजकोष में वापस कर दी जाती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में लगाए सैकड़ो पौधे
    Next Article महिला उत्पीड़न मामले में 3 साल की कैद

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.