Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्राइवेट पार्ट में सोना छुपाकर लाया युवक, एक घंटे तक बैठाकर रखा तो होने लगी परेशानी, खुद निकालकर दिया
    Breaking News Headlines

    प्राइवेट पार्ट में सोना छुपाकर लाया युवक, एक घंटे तक बैठाकर रखा तो होने लगी परेशानी, खुद निकालकर दिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर. दुबई से आए एक यात्री से करीब आधा किलो ग्राम सोना बरामद किया गया है. जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने यह कार्रवाई की. सोना उसने अपने प्राइवेट पार्ट (रेक्टम) में छुपाकर लाया था. विभाग को पहले ही सूचना मिल गई थी. पकड़े जाने के बाद युवक ने कुछ नहीं कबूला. टीम ने करीब एक घंटे तक युवक को बैठाए रखा. ज्यादा देर बैठे रहने के बाद उसे परेशानी होने लगी और उसने खुद ही कबूल कर लिया. बरामद किया गया गोल्ड पेस्ट फॉर्म में था. प्रोसेस करने के बाद उसका वजन 512.700 ग्राम निकला. इसकी मार्केट वैल्यू 25 लाख 37,865 रुपए आंकी गई.

    दिल्ली का रहने वाला है

    असिस्टेंट कमिश्नर भारत भूषण अटल के नेतृत्व में सोमवार को यह कार्रवाई की गई. उन्होंने बताया कि युवक दुबई से आई स्पाइस जेट की फ्लाइट में आया था. वह दिल्ली का रहने वाला है. दुबई में टैक्सी चलाता है. जांच में पता चला कि युवक को दुबई एयरपोर्ट पर गोल्ड तस्करों ने उसे 20 हजार रुपए कैश और एयर टिकट का लालच दिया था. गोल्ड को जयपुर पहुंचाने के लिए कहा. कैश और एयर टिकट के लालच में आकर युवक राजी हो गया. उसने पेस्ट फॉर्म में बने गोल्ड के दो कैप्सूल अपने प्राइवेट पार्ट में छुपा लिए.

    पहले मिली सूचना जिसके आधार पर पकड़ा

    असिस्टेंट कमिश्नर भारत भूषण ने बताया कि गोल्ड तस्करी की सूचना पहले ही हमारी एजेंसियों से मिल गई थी. युवक जैसे ही जयपुर एयरपोर्ट पर आया, उसे हमने जांच के लिए बैठा लिया. उससे पूछताछ की. शुरुआत में काफी देर तक तो उसने कुछ नहीं कबूला. करीब एक घंटे बाद गुदा में फंसे कैप्सूल से हो रही परेशानी के बाद उसने खुद ही गोल्ड लाना कबूल लिया.

    इस साल की तस्करी की दूसरी कार्रवाई

    साल 2022 की यह गोल्ड तस्करी की दूसरी कार्रवाई है. इससे पहले 7 जनवरी को भी कस्टम विभाग ने जयपुर एयरपोर्ट पर 581 ग्राम के 6 गोल्ड बिस्किट पकड़े थे. ये गोल्ड बिस्किट इलेक्ट्रिक मीट ग्राइंडर मशीन में छिपाकर लाए गए थे. जयपुर एयरपोर्ट इन दिनों गोल्ड तस्करों का सबसे पसंदीदा रूट बना हुआ है, क्योंकि राजस्थान के शेखावाटी अंचल से बड़ी संख्या में लोग नौकरी के लिए खाड़ी देशों में जाते हैं. वे आसानी से गोल्ड लाने के कैरियर बन जाते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकौन हैं ऋतिक रोशन की रुमर्ड गर्लफ्रैंड सबा आजाद? जिसका हाथ पकड़े हुए एक्टर आए थे नजर
    Next Article चुनावी रैलियों पर रोक हटी, आयोग का फैसला- एक हजार लोगों के साथ रैली कर सकेंगी पार्टियां, इनडोर मीटिंग की लिमिट 500

    Related Posts

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    बाड़ीगोड़ा रेल फाटक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.