Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बांग्लादेश में हिंदू नागरिक दीपु चंद्र दास की हत्या की जयघोष फाउंडेशन ने की कड़ी निंदा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय अपराध जमशेदपुर

    बांग्लादेश में हिंदू नागरिक दीपु चंद्र दास की हत्या की जयघोष फाउंडेशन ने की कड़ी निंदा

    Sponsored By: सोना देवी यूनिवर्सिटीDecember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    नई दिल्ली : जयघोष फाउंडेशन, दिल्ली-एनसीआर ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के नागरिक श्री दीपु चंद्र दास की निर्मम और अमानवीय हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की है। फाउंडेशन ने इस घटना को मात्र एक आपराधिक वारदात नहीं, बल्कि धार्मिक पहचान के आधार पर किया गया गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन बताया है। संगठन के अनुसार यह घटना बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार बढ़ रही हिंसा और उत्पीड़न की भयावह सच्चाई को उजागर करती है।

     

    फाउंडेशन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार दीपु चंद्र दास एक शांतिप्रिय, कानून का पालन करने वाले सामान्य नागरिक थे, जिन्हें अत्यधिक क्रूरता के साथ मौत के घाट उतारा गया। इससे यह स्पष्ट होता है कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में वहां का राज्य तंत्र विफल साबित हो रहा है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि ऐसे मामलों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कठोर प्रतिक्रिया नहीं हुई, तो हिंसा को और बढ़ावा मिलेगा।

     

    जयघोष फाउंडेशन ने दीपु चंद्र दास की हत्या की स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने, सभी दोषियों को कानून के तहत कठोरतम सजा देने, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार निगरानी सुनिश्चित करने तथा हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा, सम्मान और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। इसके साथ ही भारत सरकार, संयुक्त राष्ट्र और वैश्विक मानवाधिकार संगठनों से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की अपील की गई है।

     

    फाउंडेशन ने दिवंगत दीपु चंद्र दास के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक किसी भी देश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं होंगे, तब तक उस राष्ट्र के नैतिक दावों का कोई महत्व नहीं रह जाता। संगठन ने मीडिया, नागरिक समाज और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से भी आग्रह किया है कि वे इस अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करें और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में भूमिका निभाएं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबन से एक बार फिर कठघरे में हमारी न्याय व्यवस्था
    Next Article नारायण आईटीआई लुपुंगडीह, चांडिल में राष्ट्रनिर्माता पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गईl

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.