Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईटीबीपी की केंद्रीय महिला आइस हॉकी टीम ने जीती चैंपियनशिप
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय खेल

    आईटीबीपी की केंद्रीय महिला आइस हॉकी टीम ने जीती चैंपियनशिप

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    नई दिल्ली. 11 हजार फीट की ऊंचाई पर नारी शक्ति की मिसाल कायम करते हुए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की केंद्रीय महिला आइस हॉकी टीम ने लेह, लद्दाख में आयोजित सीनियर नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप फॉर वूमेन 2023 जीत ली है। आईटीबीपी की तरफ से ये जानकारी दी गई है।

     

     

     

     

    आईटीबीपी की टीम ने बुधवार को खेले गए प्रतियोगिता के फाइनल में लद्दाख यूटी को 2-1 के स्कोर से हराया। यह पहली बार है कि पर्वतीय प्रशिक्षित बल की महिला कर्मियों ने इस प्रमुख महिला राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप को जीता है। बता दे कि 5 फरवरी, 2023 को आईटीबीपी ने इस प्रतियोगिता की पुरुष वर्ग की चैंपियनशिप ट्रॉफी भी जीती थी।

     

     

     

     

    आईटीबीपी ने बताया कि लद्दाख के आइस हॉकी रिंक में आयोजित इस राष्ट्रीय टूनार्मेंट में देश की शीर्ष टीमों ने भाग लिया, जो दुनिया के सबसे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में से एक में स्थित है। वहीं हिमाचल की महिला टीम को कांस्य पदक मिला है। प्रतियोगिता में तेलंगाना, दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा, आईटीबीपी, यूटी लद्दाख और महाराष्ट्र की टीम ने दमखम दिखाया।

    गौरतलब है कि साहसिक खेलों में आईटीबीपी का अनोखा कीर्तिमान है। आईटीबीपी की महिला कर्मियों ने पुरुष समकक्षों के साथ वर्षों से पर्वतारोहण, स्कीइंग और रिवर राफ्टिंग आदि में योगदान दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व मुख्यमंत्री एवं  राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन  अस्वस्थ
    Next Article उत्तर भारत में गर्मी की आहट के साथ ही विदा ले रहा सर्दी का मौसम

    Related Posts

    सौर सिंचाई से खेती को दें नई उड़ान, योजनाओं का लाभ उठाएं किसान : जोबा माझी

    October 10, 2026

    फंदे से लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव

    October 10, 2026

    तीन कट्टे, धारदार चाकू और ढाई घंटे की दहशत

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सौर सिंचाई से खेती को दें नई उड़ान, योजनाओं का लाभ उठाएं किसान : जोबा माझी

    फंदे से लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव

    तीन कट्टे, धारदार चाकू और ढाई घंटे की दहशत

    अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चांडिल के पांच बूथों का किया निरीक्षण

    Revisión de TonyBet: bonos, juegos y pagos (guía práctica)

    एलन मस्क ने रिलायंस समर्थित कंपनियों की ओर से भाजपा को दिए चंदे की खबरों को साझा किया

    बिहार MLC चुनाव में NDA की बढ़ी मुश्किलें, आठों सीटें जीतने की रणनीति के बीच अनंत सिंह की बगावत से सियासी हलचल

    छत्रपति संभाजीनगर में दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

    भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी, केजरीवाल और कॉजपा को दी चेतावनी

    मस्क का तंज, बोले- डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी, आपका इतना प्रभाव, 5 साल से हर शर्त मान रहे, फिर भी अटका इंटरनेट का लाइसेंस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.