Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इजरायल: हिज्बुल्लाह का टॉप कमांडर ढेर, कैसे IDF के लड़ाकू विमानों ने किया काम तमाम
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    इजरायल: हिज्बुल्लाह का टॉप कमांडर ढेर, कैसे IDF के लड़ाकू विमानों ने किया काम तमाम

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    इजरायल: हिज्बुल्लाह का टॉप कमांडर ढेर, कैसे IDF के लड़ाकू विमानों ने किया काम तमाम

    तेल अबीब: इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह के एक और टॉप कमांडर को हवाई हमले में मार दिया है. इजरायली सेना (IDF) ने बताया कि इजरायली लड़ाकू विमानों ने बुधवार (16 अक्टूबर) को उसने दक्षिणी लेबनान में हवाई हमले में हिजबुल्लाह के काफ्र काना जिला कमांडर जलाल मुस्तफा हरीरी को मार गिराया. आईडीएफ का कहना है कि हरीरी इजरायल के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने के लिए जिम्मेदार था. बताया जा रहा है कि वो एंटी टैंक मिसाइल गोलाबारी के लिए जिम्मेदार कमांडरों के साथ मारा गया.

     

     

    हिजबुल्लाह का कहना है कि दक्षिणी लेबनान में उसके आतंकवादी अल-कवज़ा गांव के आसपास के क्षेत्र में इजरायली सैनिकों के साथ “बिल्कुल नजदीक” मुठभेड़ में उलझे हुए हैं. वहीं, इजराइल एक साथ कई मोर्चे पर लड़ाई लड़ रहा है। इजराइली सेना लेबनान में हिजबुल्लाह, गाजा में हमास, यमन में हूती विद्रोहियों के अलावा सीरिया और ईरान का भी सामना कर रही है.

     

    इस बीच इजरायली सुरक्षा बलों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ में एक पोस्ट शेयर की. जिसमें उन्होंने लिखा कि दक्षिणी लेबनान के कफ़र काना इलाके में उत्तरी कमान के निर्देशन में इजरायली वायु सेना के लड़ाकू विमान ने आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह के काना सेक्टर के कमांडर आतंकवादी जलाल मोत्ज़फ़ा हरीरी पर हमला किया और उसे मार गिराया. आईडीएफ का कहना है कि हरीरी काना सेक्टर से इजरायली सीमा की ओर कई आतंकवादी साजिशों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने के लिए जिम्मेदार था.

     

     

    वहीं, हरीरी के साथ-साथ क्षेत्र में हिजबुल्लाह आतंकवादी संगठन के तोपखाने के प्रमुख और एंटी-टैंक मिसाइलों के प्रमुख भी मारे गए. दरअसल, ये हत्याएं आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह के लिए एक और झटका है. वहीं, आईडीएफ का कहना है कि इजरायल और उसके नागरिकों के खिलाफ किसी भी खतरे को विफल करने के लिए कार्रवाई करना जारी रखेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमध्य प्रदेश के रीवा जिले में गुरु माँ करिश्मा शेट्टी का हुआ आगमन,गुरु मां के दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
    Next Article न्यायमूर्ति संजीव खन्ना होंगे देश के अगले चीफ जस्टिस, सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने की सिफारिश

    Related Posts

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.