Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्या भाजपा में आने वाले हैं रघुवर दास !
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    क्या भाजपा में आने वाले हैं रघुवर दास !

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    क्या भाजपा में आने वाले हैं रघुवर दास !

    – सोशल मीडिया साइट की तस्वीर बदलने से अटकलें हुईं तेज

    जमशेदपुर : ओड़िशा के राज्यपाल व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का बुधवार को सोशल साइट फेसबुक से अचानक प्रोफाइल बदलने से सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर शुरू हो गईं कि क्या रघुवर दास फिर से भाजपा में आएंगे ?
    दरअसल, रघुवर दास की सोशल साइट फेसबुक से अचानक प्रोफाइल की तस्वीर बदल दी गई। इस गोलाकार तस्वीर के चारों ओर भगवा रंग और एक ओर हरा रंग दिया गया है, इसके बाद यह विषय सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।

     

    उल्लेखनीय है कि राज्यपाल रघुवर दास ने हाल के दिनों में जमशेदपुर का दौरा किया, जिस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस क्रम में उन्होंने 6 सितंबर को जमशेदपुर के एक गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन किया, जबकि इससे पहले, 5 सितंबर को भी रघुवर दास जमशेदपुर में ही थे। 26 अगस्त को उन्होंने सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में भाग लिया। वहीं, 19 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन वह अपने जमशेदपुर स्थित आवास पर थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बहन के साथ-साथ स्थानीय महिलाओं से भी भी राखी बंधवाई। 6 अगस्त को उन्होंने सूर्य मंदिर में आयोजित गंगा आरती में भाग लिया, जो बनारस के तर्ज पर आयोजित की गई थी, इसके अलावा, 5 अगस्त को, उन्होंने सूर्य मंदिर की ओर से आयोजित जलाभिषेक यात्रा में भी भाग लिया।

     

    गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात

    ओड़िशा के राज्यपाल व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास लगातार जमशेदपुर दौरे और स्थानीय कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं, उनकी इस भागीदारी ने राजनीतिक गलियारों में उनके सक्रिय राजनीति में वापसी की अटकलों को हवा दी है, लेकिन इन अटकलों को 27 अगस्त को उनके द्वारा दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद और बल मिला, हालांकि दास ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया, लेकिन इस मुलाकात पर अटकलों का बाजार गर्म है।

     

    झारखंड भवन के उदघाटन पर जताई खुशी

    हाल ही में, नई दिल्ली में नए झारखंड भवन के उद्घाटन
    रघुवर दास ने खुशी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने आगे लिखा, यह मेरे एक और सपने के सच होने जैसा है। झारखंड के लोगों का भी एक सपना पूरा होगा। उन्होंने लिखा, -18 जनवरी 2016 को तत्कालीन राज्यपाल और वर्तमान में देश की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मैंने इस भवन का भूमि पूजन किया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलिट्टी चौक से एनएच-33, भिलाई पहाड़ी तक स्वर्णरेखा नदी पर चार लेन पुल बनने का रास्ता साफ:सरयू राय
    Next Article शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड 2024-25 का उद्घाटन सांसद जोबा मांझी ने किया।

    Related Posts

    जमशेदपुर में सेवादल कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष का सम्मान, संगठन विस्तार और मजबूती पर जोर

    April 19, 2026

    TMH और कंपनी प्रबंधन कटघरे में: यह एहसान नहीं जिम्मेदारी है | राष्ट्र संवाद

    April 19, 2026

    जामताड़ा में शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई संयुक्त असैनिक प्रारंभिक परीक्षा

    April 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में सेवादल कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष का सम्मान, संगठन विस्तार और मजबूती पर जोर

    TMH और कंपनी प्रबंधन कटघरे में: यह एहसान नहीं जिम्मेदारी है | राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा में शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई संयुक्त असैनिक प्रारंभिक परीक्षा

    फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में उपायुक्त से नए और पूर्व पुलिस अधीक्षक की शिष्टाचार मुलाकात

    बांका के शंकरपुर में “माउंट लिटेरा जी स्कूल” का झारखंड के विधानसभाध्यक्ष ने किया भव्य उद्घाटन

    जमशेदपुर के टेल्को में डीजे विवाद ने लिया हिंसक रूप, चापड़बाजी में तीन घायल—आरोपी फरार

    जमशेदपुर के कदमा में भगवान परशुराम जयंती पर भव्य आयोजन, समाज सेवा और एकता का दिया संदेश

    कौशल किशोर सिंह स्मृति सम्मान समारोह सह नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़, तुलसी भवन में सजी सांस्कृतिक महफिल

    तुलसी भवन में भोजपुरी नाट्य महोत्सव में यमलोक में करप्शन का भव्य मंचन

    चाईबासा के सारंडा में CRPF स्पेशल DG का अल्टीमेटम: एक महीने में सरेंडर नहीं तो नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.