Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्या पैसा कमाना ही हमारे जीवन का एकमात्र लक्ष्य हैं ?
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड पश्चिम बंगाल बिहार मेहमान का पन्ना राजनीति राष्ट्रीय

    क्या पैसा कमाना ही हमारे जीवन का एकमात्र लक्ष्य हैं ?

    News DeskBy News DeskJune 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    क्या पैसा कमाना ही हमारे जीवन का एकमात्र लक्ष्य हैं ?

    जीवन में पैसा ही सब कुछ नहीं है। लेकिन हा, आज के भौतिकवादी युग में यह लोगों के जीवन का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। लोगों की बुनियादी जरूरतों के अलावा, पैसा जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मुख्य प्रेरक शक्ति है। जीवन का लक्ष्य रोजी-रोटी कमाना और बच्चा पैदा करके जीवन यापन करना नहीं हो सकता। अन्य जानवर भी यही करते हैं। मनुष्य के रूप में, हमें इससे थोड़ा अलग और कुछ ज्यादा करने की आवश्यकता है।

     

    इसीलिए कहा जाता है पैसे की ताकत की सीमाएं हैं। पैसा हमारी प्रतिभा को विकसित करने में अवश्य मदद कर सकता है लेकिन साहस और बुद्धि को विकसित नहीं कर सकता। हम सोचते हैं कि अगर हमारे पास बहुत सारा पैसा होगा तो सब कुछ सही होगा, सब कुछ अच्छा चलेगा और हमारा परिवार भी खुश रहेगा, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं होता है। अधिकांश लोगों का मानना ​​है कि पैसा ही सब कुछ है, यह हमारी सभी समस्याओं का समाधान है । हम जो चाहें खरीद सकते हैं, यह हमें अपना जीवन जीने में मदद करता है और हमें खुशी तथा शांति से भर देता है।

     

    लेकिन वास्तव में क्या ऐसा होता है? बड़े बड़े अमीर लोग जीवन में बहुत दुखी हैं, अपने जीवन से असंतुष्ट हैं। सब कुछ होते हुए वह अकेला हैं। उसके जीवन में ऐसा कोई नहीं , जो उसे निस्वार्थ प्यार करता हो। यहां तक ​​कि वह खुद भी पैसा कमाने में इतना व्यस्त हो जाता हैं कि स्वयं को , परिवार को भी समय नहीं दे पाते , उनके साथ समय नहीं बिता पाते । इसलिए अपने जीवन के अंतिम समय में उन्हे खुद से सवाल पूछना पड़ता है कि “आखिर पैसा ही सबकुछ हैं क्या ?” तो इससे पता चलता है कि सुखी, निरोगी और सार्थक जीवन जीने के लिए आपको बहुत अधिक धन की आवश्यकता नहीं है। एक प्रतिष्ठित अमेरिकी व्यवसायी तथा प्रख्यात लेखक गैरी वेनार्चुक ने लिखा, ” अगर आप पैसे के पीछे भागेंगे, तो एक दिन आप उस दौड़ में खुद को जरूर खो देंगे, और अगर आपको पैसा मिल भी जाए तब भी आप खुश नहीं होंगे।”

     

     

    इसलिए याद रखें, पैसा कमाना हमारे जीवन का एकमात्र लक्ष्य नहीं हो सकता। पैसा हमारे लक्ष्यों को प्राप्त करने का एक साधन मात्र है।

     

    मूल लेखिका : मनीषा शर्मा
    अनुवादक :रितेश शर्मा
    पता : जालूकबारी , गुवाहाटी

    क्या पैसा कमाना ही हमारे जीवन का एकमात्र लक्ष्य हैं ?
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिंदी के विरूद्ध बेसुरी आवाजें! भारतीय भाषाओं का आपसी संघर्ष अंग्रेजी साम्राज्यवाद की जड़ें और मजबूत करेगा
    Next Article ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्दों के इर्द-गिर्द छिड़ी वैचारिक लड़ाई के मायने

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.