Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल: रोमांचक मैच में राजस्थान ने चेन्नई को तीन रन से हराया
    Breaking News Headlines

    आईपीएल: रोमांचक मैच में राजस्थान ने चेन्नई को तीन रन से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 13, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को तीन रन से हराकर टूर्नामेंट में तीसरी जीत हासिल की है। इस मैच में जीत के साथ ही राजस्थान की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर आ गई है। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 175 रन बनाए थे। इसके जवाब में चेन्नई की टीम छह विकेट खोकर 172 रन ही बना पाई और मैच तीन रन से हार गई। इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा की जोड़ी संदीप शर्मा के खिलाफ आखिरी तीन गेंदों में सात रन नहीं बना पाई। राजस्थान के लिए जोस बटलर ने 52 और देवदत्त पडीक्कल ने 38 रन की पारी खेली। अश्विन और हेटमायर ने 30-30 रन बनाए। चेन्नई के लिए रवींद्र जडेजा, आकाश सिंह और तुषार देशपांडे ने दो-दो विकेट लिए। मोईन अली को एक विकेट मिला। वहीं, चेन्नई के लिए डेवोन कॉन्वे ने 50, महेंद्र सिंह धोनी ने 32 और अजिंक्य रहाणे ने 31 रन की पारी खेली। जडेजा 25 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए अश्विन और चहल ने दो-दो विकेट लिए। जैम्पा और संदीप शर्मा को एक विकेट मिला।

     

     

    महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में अपने कप्तानी के दो सौवें मैच में टॉस जीतकर राजस्थान को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। तीसरे ही ओवर में तुषार देशपांडे ने यशस्वी जायसवाल (10) को आउट कर दिया। यहां से देवदत्त पडिक्कल ने अच्छे हाथ दिखाते हुए राजस्थान को पावरप्ले में 50 के पार पहुंचाया। यहां उन्हें स्लिप में मोईन अली ने जीवनदान भी दिया। राजस्थान ने पावरप्ले में एक विकेट पर 57 रन बनाए, जिसमें खतरनाक जोस बटलर का योगदान 17 रन था। पावरप्ले खत्म होते ही बटलर ने हाथ दिखाने शुरु कर दिए। उन्होंने मोईन के ओवर में लगातार दो छक्के लगाए इस ओवर में 18 रन आए, लेकिन अगले ओवर में रवींद्र जडेजा ने करिश्माई गेंदबाजी की। पहले उन्होंने 26 गेंद में 38 रन बनाने वाले देवदत्त को आउट किया। जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल के बीच दूसरे विकेट के लिए 41 गेंद में 77 रन की साझेदारी की। एक गेंद बाद ही जडेजा ने कप्तान संजू सैमसन को बेहतरीन गेंद पर बोल्ड किया।

     

     

    राजस्थान की हालत और भी खराब होती अगर मोईन स्लिप में अश्विन का कैच ले लेते। जडेजा ने पहले ओवर में 11 रन दिए थे। बाद के तीन ओवर में उन्होंने 10 रन दिए और दो विकेट लिए। अश्विन ने कैच छूटने का फायदा उठाया और पहला आईपीएल मैच खेल रहे आकाश सिंह पर लगातार दो छक्के लगाए। उन्हें आकाश ने 30 के निजी स्कोर पर मगाला के हाथों कैच कराया। विकेट गिरने की हड़बड़ाहट में जोस बटलर अपना स्वभाविक खेल नहीं दिखा पा रहे थे। हालांकि इस दौरान उन्होंने आईपीएल में 85वीं पारी में अपने तीन हजार रन पूरे किए। उनसे कम पारियों में तीन हजार रन क्रिस गेल ने 75 और केएल राहुल ने 80 पारी में बनाए हैं। उन्होंने 33 गेंद में आईपीएल में अपना 23वां अर्धशतक भी पूरा किया। तुरंत बाद ही बटलर 36 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए। हेटमायर ने अंतिम ओवर में दो छक्के लगाए, लेकिन चेन्नई ने वापसी की और अंतिम पांच ओवर में सिर्फ 40 रन देकर चार विकेट झटके। शिमरन हेटमायर ने 30 रन की पारी खेली।

    176 रन के स्कोर का पीछा करते हुए चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही। ऋतुराज गायकवाड़ सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रहाणे और कॉन्वे ने अर्धशतकीय साझेदारी कर चेन्नई की पारी संभाली, लेकिन रहाणे 19 गेंद में 31 रन बनाकर अश्विन का शिकार बने। इस समय टीम का स्कोर 78 रन था। इसके बाद अश्विन ने शिवम दुबे को भी आठ रन के स्कोर पर विकेटों के सामने फंसाया। अश्विन की गेंद लेग स्टंप के बाहर जा रही थी, लेकिन दुबे ने रिव्यू नहीं लिया और आउट हो गए। मोईन अली भी सात रन और अंबाती रायुडू एक रन बनाकर आउट हो गए। राजस्थान के स्पिन गेंदबाजों के सामने चेन्नई के बल्लेबाज संघर्ष करते रहे और डेवोन कॉन्वे भी 38 गेंद में 50 रन बनाकर चहल का शिकार बने। 15 ओवर में 113 रन पर छह विकेट गंवाकर चेन्नई की टीम संघर्ष कर रही थी। इसके बाद धोनी और जडेजा ने मिलकर पारी संभाली। दोनों ने 30 गेंद में 59 रन जोड़े, लेकिन संदीप शर्मा के आखिरी ओवर की तीन गेंदों में ये दोनों सात रन नहीं बना पाए। इसी के साथ चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा।

     

     

    अश्विन के 16वें ओवर में सिर्फ चार रन बने और अगले ओवर में चहल ने भी सिर्फ पांच रन ही दिए। जैम्पा के 18वें ओवर में धोनी ने एक चौका और एक छक्का लगाकर 14 रन बटोर लिए। होल्डर के 19वें ओवर में जडेजा ने दो छक्के और एक चौका लगाकर 19 रन बटोर लिए। अब आखिरी ओवर में जीत के लिए चेन्नई को 21 रन चाहिए थे। संदीप शर्मा ने पहले दो वाइड गेंदें की और धोनी ने अगली तीन गेंदों में दो छक्के लगा दिए। चेन्नई को जीत के लिए अगली तीन गेंदों में सात रन चाहिए थी, लेकिन धोनी और जडेजा ये रन नहीं बना पाए। यह चार मैचों में चेन्नई की दूसरी हार है। वहीं, राजस्थान चार में से तीन मैच जीत चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखतरों के खिलाड़ी 13: शो से सामने आई कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट
    Next Article बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा लगाने पर विवाद के बाद आगजनी-तोड़फोड़, पुलिस पर पथराव

    Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 10, 2025

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    May 10, 2025

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    मीडिया प्रभारी बनी शशि आचार्य रिंकू सिंह संगठन सचिव

    तीन दिन में ही घुटनों पर आया पाकिस्तान

    जामताड़ा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चल रही पुलिस की कारवाई में एक बडी सफलता मिली है

    प्रयास कार्यक्रम के तहत अभिभावकों तथा ग्रामीणों के साथ शिक्षकों ने की संवाद, नियमित विद्यालय भेजने के लिए किया प्रेरित

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, विभिन्न वादों का हुआ निपटारा

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर आज उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आउटडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.