Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रनों से हराया, सूर्यकुमार यादव का शतक
    Headlines

    आईपीएल: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रनों से हराया, सूर्यकुमार यादव का शतक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आईपीएल: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रनों से हराया, सूर्यकुमार यादव का शतक
    मुंबई. नौ साल बाद मुंबई इंडियंस के किसी बल्लेबाज ने आईपीएल में शतक जमाया और ये शतक मुंबई के लिए एक शानदार जीत लेकर आया. वानखेडे स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव (103) के पहले आईपीएल शतक के दम पर मुंबई इंडियंस ने टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस को 27 रनों से हरा दिया. सूर्यकुमार के शतक के अलावा आकाश मढ़वाल की गेंदबाजी के दम पर मुंबई ने गुजरात पर ये बड़ी जीत दर्ज की. यहां तक कि राशिद खान (79 नाबाद) की धमाकेदार पारी भी इस हार को नहीं टाल सकी.

     

     

    वानखेडे स्टेडियम में पिछले कुछ मैचों में लगातार 200 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल करने वाली मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर 200 का आंकड़ा पार किया. बस इस बार टीम ने खुद पहले बल्लेबाजी की और 218 रन बनाए. वानखेडे में रनों की बारिश को देखते हुए गुजरात से भी जोरदार प्रहार की उम्मीद थी लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने गुजरात के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया. मुंबई ने युवा गेंदबाज आकाश मढ़वाल और अनुभवी ऑस्ट्रेलिया पेसर जेसन बेहरनडॉर्फ ने उनकी कमी पूरी कर ली. चौथे ओवर तक ही दोनों ने मिलकर ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, कप्तान हार्दिक पंड्या पवेलियन लौट गए.

     

     

    विजय शंकर ने तेजी से कुछ रन बटोरे, लेकिन पीयूष चावला ने उन्हें पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया. वहीं अगले ही ओवर में अभिनव मनोहर को कुमार कार्तिकेय ने बोल्ड कर दिया. कुल मिलाकर 7.1 ओवरों में सिर्फ 55 रनों पर 5 विकेट गिर गए. यहां से डेविड मिलर ने गुजरात के लिए कुछ उम्मीद जगाई और तेजी से 41 रन जड़े. लेकिन आकाश मढ़वाल ने 12वें ओवर में उन्हें आउट किया और गुजरात की उम्मीदें ध्वस्त हो गईं. 14वें ओवर तक गुजरात का स्कोर 103 रन पर 8 विकेट था. हार तय थी. इसके बावजूद राशिद खान ने हार नहीं मानी. गुजरात के दिग्गज अफगान ऑलराउंडर ने एक हैरतंगेज पारी खेलकर सिर्फ 21 गेंदों में पहला अर्धशतक जमाया और 10 छक्कों, 3 चौकों की मदद से सिर्फ 32 गेंदों में 79 रन ठोककर हार का अंतर कम किया.

     

     

    इस सीजन में अभी तक लगातार फेल हो रहे मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पर सबसे ज्यादा नजरें थीं. एक बार फिर वह बड़ी पारी नहीं खेल सके लेकिन जिस तरह की शुरुआत उन्होंने इशान किशन के साथ मिलकर दिलाई, उसने ही मुंबई के बड़े स्कोर की नींव रखी. दोनों ने पावरप्ले में 61 रन कूटे. सातवें ओवर में राशिद ने दोनों को अपना शिकार बनाया. राशिद (4/29) ने अगले ओवर में नेहाल वढेरा को भी आउट किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिमला में चूल्हा फूंककर खाना पका रहीं प्रीति जिंटा
    Next Article तेंदुलकर ने साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत, कहा- उनके नाम से फर्जी विज्ञापन हो रहे प्रसाारित

    Related Posts

    अनन्या तिवारी ने जीती ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता

    June 14, 2026

    श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तृतीय दिवस पर शामिल हुए दिनेश कुमार

    June 13, 2026

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़कों पर जानकारी का अधिकार: पारदर्शिता की मांग

    अनन्या तिवारी ने जीती ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता

    टीएमसी में बगावत: कौन है इसका मास्टरमाइंड?

    घातक खतरा: सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री का खुलेआम प्रसार

    गृहिणी राष्ट्रनिर्माता होकर भी क्यों है हिंसा की शिकार?

    अडिग विश्वास का स्तंभ: मेरे पिता की शक्ति

    श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तृतीय दिवस पर शामिल हुए दिनेश कुमार

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.