Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल: चेन्नई सातवीं जीत के साथ प्लेऑफ के करीब, दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हराया
    Headlines खेल

    आईपीएल: चेन्नई सातवीं जीत के साथ प्लेऑफ के करीब, दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के 55वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुआ. चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉप आर्डर के फ्लॉप होने के बाद तेज पारी खेल धोनी ने स्कोर 8 विकेट पर 167 रन तक पहुंचाया. दिल्ली कैपिटल्स की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 140 रन ही बना पाई. इस हार के साथ ही दिल्ली की टीम के प्लेऑफ का रास्ता लगभग बंद हो चुका है. वहीं चेन्नई की टीम अंक तालिका में तीसरे नंबर से सीधा नंबर एक पर पहुंच गई है.

     

     

     

    चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था लेकिन आधी टीम सस्ते में आउट होकर लौट गई. धमाकेदार फॉर्म में चल रहे डेवोन कॉनवे 10 रन तो ऋतुराज गायकवाड 24 रन की पारी खेलकर वापस लौटे. शिवम दुबे ने कुछ अच्छे हाथ दिखाए लेकिन 25 रन से आगे वो भी नहीं बढ़ पाए. एक एक करके टीम के टॉप 5 बल्लेबाज यूं ही स्पिनर की फिरकी में फंसते चले गए.

    चेन्नई की टीम ने महज 126 रन के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे. यहां से मैच का रुख बदला जब मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी ने कदम रखा. महज 9 गेंद पर 222 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 20 रन बना डाले. खलील अहमद के ओवर में धोनी के बल्ले से दो छक्के और 1 चौका देखने मिला. कप्तानी पारी की बदौलत ही टीम 8 विकेट पर 167 रन तक पहुंच पाई.

    168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम को दीपक चाहर ने दो लगातार झटके दिए. पहले डेविड वार्नर को शून्य पर वापस भेजा और फिर खतरनाक हो रहे फिल साल्ट को 17 रन के स्कोर पर आउट किया. इम्पैक्ट प्लेयर मनीष पांडे 27 जो राइली रूस 35 रन की पारी खेलकर वापस लौटे. चेन्नई के खिलाफ टीम को अक्षर ने अच्छी पारी खेल वापसी कराई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमृतसर: स्वर्ण मंदिर के पास हुए ट्रिपल ब्लास्ट की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, पांच आरोपी गिरफ्तार
    Next Article सुप्रीम कोर्ट में आप पार्टी की जीत, केजरीवाल सरकार ही दिल्ली की असली बॉस, अफसरों पर भी होगा कंट्रोल

    Related Posts

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि- परविंदर सिंह

    June 9, 2026

    केदारनाथ यात्रा पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या, करसो पुल के पास अपराधियों का तांडव

    June 9, 2026

    राज्यसभा चुनाव पर सुदेश महतो का बड़ा बयान, बोले- महागठबंधन के सामने अग्निपरीक्षा

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि- परविंदर सिंह

    केदारनाथ यात्रा पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या, करसो पुल के पास अपराधियों का तांडव

    राज्यसभा चुनाव पर सुदेश महतो का बड़ा बयान, बोले- महागठबंधन के सामने अग्निपरीक्षा

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यालय

    वर्ल्ड ओसियन डे के मौके पर “पुनीत सागर अभियान 2026” के तहत नदी सफाई अभियान चलाया गया

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन साइबर क्लीन, तीन शातिर ठग गिरफ्तार

    क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पूर्णिमा मलिक का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय के समक्ष उठाई सफाई-सड़क की मांग

    सोनारी एयरपोर्ट पर आपदा प्रबंधन का रिहर्सल, विमान हादसे से निपटने की तैयारियों को परखा गया

    जाकिर नगर रोड नंबर 18 में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, विधायक सरयू राय ने किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.