Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोना देवी विश्वविद्यालय, पूर्वी सिंहभूम तथा इग्नोयू के क्षेत्रीय केंद्र, देवघर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अंतर्विषयक संगोष्ठी का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सोना देवी विश्वविद्यालय, पूर्वी सिंहभूम तथा इग्नोयू के क्षेत्रीय केंद्र, देवघर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अंतर्विषयक संगोष्ठी का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सोना देवी विश्वविद्यालय, पूर्वी सिंहभूम तथा इग्नोयू के क्षेत्रीय केंद्र, देवघर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अंतर्विषयक संगोष्ठी का आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम द्वारा डॉ. जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज, जसडीह (झारखण्ड), इन्दिरागाँधी राष्ट्रीय खुला विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केन्द्र, देवघर, शुभादेवी मेमोरियल ट्रस्ट, देवघर तथा अनुचिन्तन फाउंडेशन खगड़िया, बिहार के अकादमिक सहयोग तथा उनके संयुक्त तत्वावधान में एक द्वि – दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय अंतर्विषयक संगोष्ठी का आयोजन 29-30 दिसम्बर, 2024 के मध्य में जसडीह,देवघर (झारखण्ड) में किया जा रहा है

     

    जिसका थीम ” भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न आयाम- सिद्धान्त एवं प्रवृतियाँ ” हैं। इस अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश तथा विदेश के अनेक ख्यातलब्ध विद्वान तथा विषय विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन विशेष रूप से बिहार, झारखण्ड तथा पश्चिमी बंगाल के महाविद्यालयों के संकाय सदस्यों एवं शोधार्थीयों हेतु यह एक बहुत ही अच्छा स्वर्णिम अवसर है जिसमें उन्हें भारतीय ज्ञान परंपरा के बारे में अद्यतन जानकारी मिल सकेगी और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेने का भी एक अभूतपूर्व मौका उपलब्ध हो सकेगा।

     

     

    संगोष्ठी में ISSN के साथ गुणवत्ता वाले लेखों को प्रकाशित किया जायेगा। शिक्षा एवं अनुसन्धान के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वालों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड तथा श्रेष्ठ पेपर लेखक एवं बेस्ट पेपर प्रेजेंटर का पुरुस्कार भी प्रदान किये जाएंगे। संगोष्ठी के संयोजक :- डॉ. अनिल ठाकुर है जिनकी Email ID : dranilthakurseminar@gmail.com है।

     

     

    महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों को केवल सहभागिता हेतु पंजीकरण शुल्क 1200रु, शोध लेख के प्रस्तुतीकरण एवं प्रकाशन हेतु पंजीकरण शुल्क 2200रु तथा शोधार्थीयों के केवल सहभागिता हेतु पंजीकरण शुल्क 1000 रु, शोध लेख के प्रस्तुतीकरण एवं प्रकाशन हेतु पंजीकरण शुल्क 2000रु है। संगोष्ठी हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 दिसंबर, 2024 है लेकिन इच्छुक सहभागी दिनांक 29 दिसंबर, 2024 को भी स्थानीय स्तर पर अपना पंजीकरण करवा सकते है । कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी हेतु पाठकों से अनुरोध है कि वे डॉ. अनिल ठाकुर से उनके (दूरभाष संख्या : 9113396008) पर संपर्क करने का कष्ट करें ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील कोलकाता 25K रन 2024: फिटनेस और दृढ़ संकल्प का उत्सव
    Next Article आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से गदरा के बस्तियों में एक तत्व सभा का आयोजन किया

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.