Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से गदरा के बस्तियों में एक तत्व सभा का आयोजन किया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से गदरा के बस्तियों में एक तत्व सभा का आयोजन किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 16, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भगवान कल्याणमय सत्ता है वह अपने बच्चों का बलि नहीं ले सकते

     

    डायन प्रथा अर्ध विकसित समाज की मानसिक बीमारी है अब समाज विकसित हो चुका है

    विषैला जीव काटने एवं बीमार होने पर झाड़ फूंक के चक्कर में ना पड़े सरकारी अस्पताल में चिकित्सा करवाए

    झाड़ फूंक से कोई भी किसी को मार नहीं सकता यह सब भ्रम है अपने मन को मजबूत करने के लिए परमात्मा का कीर्तन करें

    जमशेदपुर: आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से गदरा के बस्तियों में एक तत्व सभा का आयोजन किया गया था। जो सुबह 11बजे से दोपहर 12 बजे तक चला ।सुनील आनंद लोगों को बताया कि बलि प्रथा को धीरे-धीरे त्याग कर देना चाहिए क्योंकि बलि देने से भगवान नाराज होते हैं क्योंकि यह पृथ्वी परम पुरुष की मानसिक परिकल्पना है और इस सृष्टि के पालन करता परम पुरुष ही हैं जब वही इस सृष्टि के पालन करता है तो और यह सृष्टि उन्हीं के मानसिक परिकल्पना है

     

     

    तो अपने छोटे-छोटे बच्चों का वह बलि कैसे ले सकते हैं इस लिए भगवान ,देवी देवता के नाम पर बलि देना अब ठीक बात नहीं क्योंकि समाज अब धीरे-धीरे विकसित हो रहा है बहुत सारी विभिन्न संप्रदायों की मान्यताएं भी अब झूठा साबित हो रही है क्योंकि मान्यताएं मनुष्य के द्वारा अपने स्वार्थ के लिए बनाई गई थी । किसी भी संप्रदाय में भगवान के नाम पर बलि देकर उत्सव मनाना बहुत ही खराब बात है ।डायन कुछ नहीं होता है यह अर्ध विकसित समाज की एक मानसिक बीमारी है अब समाज बहुत विकसित हो चुका है।

     

     

    दुख का कारण मनुष्य का अपना संस्कार एवं कर्म फल है यही कारण है कि कोई धनी, कोई गरीब कोई स्वस्थ या कोई जन्मजात अस्वस्थ ।इससे संघर्ष करने के लिए मनुष्य को मानसिक शक्ति की जरूरत होती है जो की परम पुरुष परमात्मा के भजन ,कीर्तन करने से प्राप्त होती है ना की किसी ओझा गुनी के चक्कर में पड़ कर पैसा बर्बाद करना एवं अपने को अंधविश्वास के चंगुल में फंसा देना इससे हर स्तर पर मनुष्य को हानि होती है मनुष्य के मन में एक तरह का भय प्रवेश कर जाता है और वह बार-बार उस ओझा का चक्कर में पड़ता रहता है विषैला जीव सांप बिच्छू काटने एवं बीमार होने पर झाड़ फूंक के चक्कर में ना पड़े सरकारी अस्पताल में चिकित्सा करवाए झाड़ फूंक से कोई भी किसी की जान नहीं ले सकता यह सब भ्रम है ओझा गुनी से डरने की जरूरत नहीं है। ओझा किसी को भी डायन बात कर किसी की हत्या करवा देते हैं। यह सब अंधविश्वास है। अपने मन को मजबूत करने के लिए परमात्मा का कीर्तन करें

     

     

    इसलिए इससे हमको ऊपर उठने के लिए अपने आंतरिक शक्ति को मजबूत करना होगा उसके लिए ज्यादा से ज्यादा परमात्मा का कीर्तन भजन करने से मनुष्य को का आत्म बल बढ़ेगा और जब आत्म बल एवं भक्ति बढ़ गया तो फिर कोई भी ऐसे व्यक्ति को गुमराह नहीं कर सकता।ओझा गुनी के पास इतनी शक्ति नहीं कि वह किसी भी मनुष्य को मार सकते हैं अगर उनमें इतनी ही शक्ति है तो उन्हें बॉर्डर पर बैठा दिया जाता और भारत से बॉडर से बैठ कर दुश्मन देश के लोगों को मारते रहते हैं परंतु ऐसी शक्ति ही नहीं है कि कोई भी मनुष्य किसी को तंत्र-मंत्र से मार सकता है अभी तक इसका कोई प्रमाण नहीं कारण परम पुरुष कल्याणमय सत्ता है उनकी पूजा करने से मनुष्य को जीवन जीने की शक्ति एवं समस्याओं से लड़ने की शक्ति एवं प्रेरणा मिलती है ना की इससे किसी को हानि नहीं पहुंचने की शक्ति मिलती हैं। किसी से भी डरने की कोई जरूरत नहीं सभी परम पुरुष के संतान है कोई भी मनुष्य किसी का तंत्र मंत्र से बाल भी बांका नहीं कर सकता यह सब झूठ है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोना देवी विश्वविद्यालय, पूर्वी सिंहभूम तथा इग्नोयू के क्षेत्रीय केंद्र, देवघर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अंतर्विषयक संगोष्ठी का आयोजन
    Next Article आवासीय विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच शिविर का किया जा रहा आयोजन,पहले दिन 12 आवासीय विद्यालय में की गई छात्र- छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच

    Related Posts

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    July 13, 2025

    बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी के मायने

    July 13, 2025

    “रथ से उतरे नेता, बिहार में बिखरता विपक्ष?”

    July 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी के मायने

    “रथ से उतरे नेता, बिहार में बिखरता विपक्ष?”

    गुरु दक्ष प्रजापति: सृष्टि के अनुशासन और संस्कारों के प्रतीक

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने धनबाद जाकर पूर्व मंत्री ददई दूबे के निधन पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    साइबर ठगी में ₹1.90 लाख गायब, पोटका का युवक शिकार जियो सिम के बंद होते ही हुआ बैंक अकाउंट से फ्रॉड

    बड़ौदा घाट पर बदबू और गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था फेल राष्ट्र चेतना अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने उठाई आवाज, 10 दिन में कार्रवाई की चेतावनी

    चांडिल अंचल कार्यालय के कर्मचारी सन्नी बर्मन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार,निगरानी की टीम ने की कार्रवाई

    मुसाबनी बाजार में पुनः शुरू हुआ सफाई अभियान, जायजा लेने पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.