Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसेवा गारंटी की उपेक्षा करने पर निरीक्षक नेहा साहू सस्पेंड,कामकाज में उदासीनता बरतने का आरोप
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    लोकसेवा गारंटी की उपेक्षा करने पर निरीक्षक नेहा साहू सस्पेंड,कामकाज में उदासीनता बरतने का आरोप

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकसेवा गारंटी की उपेक्षा करने पर निरीक्षक नेहा साहू सस्पेंड,कामकाज में उदासीनता बरतने का आरोप

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद

    कोरबा:-विधिक मापविज्ञान के नियंत्रक ने कोरबा की निरीक्षक नेहा साहू को सस्पेंड कर दिया है। आदेश के तहत उन्हें बिलासपुर कार्यालय संलग्र किया गया है। निरीक्षक पर लोकसेवा गारंटी की सेवा और कामकाज में उदासीनता बरतने का आरोप है।

    नियंत्रक द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया कि कोरबा निरीक्षक ने सत्यापन के लिए 82 आवेदन पत्रों के मामले में रूची नहीं ली। साढ़े तीन महीने बीतने पर भी यह काम लंबित रहा। सरकारी पोर्टल में 102 दिन का अंतराल पेंडेसी में नजर आ रहा है। जबकि लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत 15 दिवस में इस काम को करना है। इस तरीके से निरीक्षक ने लोकसेवा गारंटी अधिनियम 2011 का उल्लंघन हुआ है। इसके साथ ही सिविल सेवा आचरण 1985 के नियम 3 की भी धज्जी उड़ाई गई है। नियंत्रक ने निरीक्षक की कार्यप्रणाली को अत्यंत आपत्तिजनक मानते हुए फौरी तौर पर निलंबित कर दिया। याद रहे विधिक मापविज्ञान के अंतर्गत व्यवसायियों के तराजू और तौल कांटों का सत्यापन करना होता है। इसके जरिये यह पड़ताल की जाती है कि सामानों की मापतौल के लिए संबंधित उपकरण के पैरामीटर सही है या नहीं। इसी के लिए स्थानीय लोगों ने यहां पर आवेदन दिए थे। इस कड़ी में सत्यापन करने के लिए निरीक्षक द्वारा उदासीनता दिखाई गई। हालिया कार्यवाही के बाद दूसरे निरीक्षक से इस काम को लिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभगवान सिंह नहीं, क़ौम के बारे में सोचें प्रधान : कुलबिंदर 
    Next Article आनंद मार्ग दृष्टि सेवा महा अभियान के तहत 8 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी कर निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण कराया 

    Related Posts

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: आशा का सेतु | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.