Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत निर्वाचन आयोग की पहल, दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए बनाया Saksham- ECI एप
    Breaking News झारखंड

    भारत निर्वाचन आयोग की पहल, दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए बनाया Saksham- ECI एप

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadApril 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    एप के माध्यम से घर बैठे चुनाव संबंधी सहायता ले सकेंगे दिव्यांग मतदाता : जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ।

    जमशेदपुर :लोकसभा चुनाव में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग ने *Saksham- ECI* एप लांच किया है। सक्षम एप के जरिए पंजीकरण की प्रक्रिया से लेकर मतदान के दिन पिक एंड ड्रॉप सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। साथ ही दिव्यांगजन के रूप में चिन्हित करने के लिए अनुरोध, सुधार, प्रमाणीकरण, व्हील चेयर, सहायता, अपने मतदान केंद्र को जानें, बूथ लोकेटर, अपने उम्मीदवारों को जानें, शिकायतें दर्ज करें जैसी कई अन्य सुविधाएं भी इस एप में उपलब्ध हैं ।

    *जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल* ने बताया कि चुनाव आयोग दिव्यांग लोगों (पीडब्ल्यूडी) को अनुकूलित सेवाएं प्रदान करके मतदाता पहचान और पंजीकरण प्रक्रिया को आसान बनाने की दिशा में काम कर रहा है। किसी भी चुनावी सेवा का अनुरोध करने के लिए पहली बार मतदाताओं को अपने राज्य, जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के साथ अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर देने के साथ साथ अपना इपिक आईडी कार्ड नंबर प्रदान करना होगा। एक बार जब वे ऐसा कर लेंगे तो एक बूथ स्तरीय अधिकारी अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए उनके घर जाएगा ।

    इस एप के जरिए दिव्यांग मतदाताओं को निर्वाचन के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान करने का प्रयास किया गया है । आयोग ने Saksham-ECI एप के रूप में दिव्यांगों के लिए एक वन स्टॉप साधन विकसित किया है । दिव्यांग मतदाता निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं । इस एप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें स्क्रीन रीडर, टेक्स्ट टू स्पीच सेवा, दृश्यता संवर्द्धन, रंग समायोजन जैसी सुविधाएं भी हैं। एप को दो-तरफ़ा इंटरैक्टिव प्लेटफ़ॉर्म के रूप में डिज़ाइन किया गया है ।

    *Saksham- ECI एप को चेक व डाउनलोड करना चाहते हैं को इन स्टेप्स को फॉलो करें-*

    1. Saksham ECI App को चेक व डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Play Store को ओपन करना होगा,

    2. इसके बाद आपको सर्च बॉक्स में Saksham ECI App टाईप करना होगा और सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा, क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका एक नया पेज खुलेगा –

    *अब आपको यहां पर Download & Install के विकल्प पर क्लिक करना होगा।*

    *क्लिक करने के बाद एप डाउनलोड हो जायेगा।*

    *अन्त में आप दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए आसानी से इस एप का प्रयोग कर पायेंगे।*

    *#VoteKaregaJamshedpur*

    *#FarkPadegaApkeEkVoteSe*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरस्वती शिशु विद्य…
    Next Article गाँधी मैदान से निकलने वाले हिन्दू नववर्ष यात्रा के पूर्व हिंदू उत्सव समिति द्वारा ध्वज पूजन संपन्न, बड़ी संख्या में शामिल हुए हिंदूवादी

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.