Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तत्काल न्याय की पहल, 13 दिसम्बर को समझौते से समाधान का सूत्र, निपटेंगे हजारों प्रकरण
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    तत्काल न्याय की पहल, 13 दिसम्बर को समझौते से समाधान का सूत्र, निपटेंगे हजारों प्रकरण

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तत्काल न्याय की पहल, 13 दिसम्बर को समझौते से समाधान का सूत्र, निपटेंगे हजारों प्रकरण

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद

    कोरबा:- छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी 13 दिसम्बर-2025 को जिला एवं तालुका स्तर पर चैथी एवं वर्ष की अंतिम लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जिसकी तैयारी के संबंध में 18 नवंबर को श्री संतोष शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा जिला न्यायालय के समस्त न्यायाधीशगण की बैठक ली गयी उक्त बैठक बाह्य न्यायालय कटघोरा, करतला, पाली के न्यायाधीशगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम बैठक में भाग लिये। उक्त बैठक में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा समस्त न्यायाधीशगण से न्यायालयों में राजीनामा योग्य अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।

    अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अपने उद्बोधन में व्यक्त किया कि उक्त आयोजित लोक अदालत जन सामान्य को त्वरित सुलभ और सस्ता न्याय प्रदान करने की महत्वपूर्ण पहल है। संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर लोक अदालत में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है ताकि विवादों को आपसी समझौते से समयबद्ध समाधान किया जा सके।

     

    लोक अदालत का उद्देश्य न्याय प्रक्रिया को सरल बनाना, लम्बे समय से लंबित प्रकरणों को समाप्त करना और न्याय पालिका पर बोझ घटाना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा ने अधिकतम लाभ हेतु आम जनता से अपील की है कि वे लंबित प्रकरणों को लोक अदालत में प्रस्तुत कर तेज पारदर्शी और सौहार्द्र पूर्ण न्याय का लाभ उठाये। उन्होनें बताया कि समय समय पर लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है, लोक अदालत की प्रक्रिया बिलकुल संक्षिप्त और साधारण है जिसमें दोनों पक्षों की सहमति से प्रकरण का निपटारा किया जाता है दोनो पक्षों की सहमति से प्रकरण का फैसला होने के कारण पक्ष-विपक्ष में वैमनस्यता, मन-मुटाव हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है लोग पुन: सामाजिक जीवन जीने लगते हैं।

    13 दिसम्बर को समझौते से समाधान का सूत्र तत्काल न्याय की पहल निपटेंगे हजारों प्रकरण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड, कलिंगानगर ने जीता ‘कलिंगा सेफ्टी एक्सीलेंस अवॉर्ड 2024–25’
    Next Article कहीं कुत्ते की भी स्कूल में हाजिरी न लग जाए,छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को सौंपी इन पर निगाह रखने की जिम्मेदारी

    Related Posts

    महंगाई व रसोई गैस कीमतों के खिलाफ जिला मुख्यालय पर झामुमो का धरना

    May 7, 2026

    बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्लाबोल, सरायकेला में धरना देकर सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

    May 7, 2026

    कपाली में ब्राउन शुगर का बड़ा भंडाफोड़, 16.50 लाख की खेप के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

    May 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महंगाई व रसोई गैस कीमतों के खिलाफ जिला मुख्यालय पर झामुमो का धरना

    बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्लाबोल, सरायकेला में धरना देकर सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

    कपाली में ब्राउन शुगर का बड़ा भंडाफोड़, 16.50 लाख की खेप के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

    अवैध खनन पर जिला प्रशासन का शिकंजा, सरायकेला में ईंट भट्टों पर औचक छापेमारी

    कांड्रा टोल पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, नशे में वाहन चलाने वालों पर चला अभियान

    ऊषा मोड़ विवाद ने पकड़ा तूल, गम्हरिया थाना में दबाव की राजनीति के आरोप से मचा हड़कंप

    नौकरी और शादी की चिंता बनी मौत की वजह, चाईबासा में युवती ने फांसी लगाकर दी जान

    30 साल सेवा के बाद भी पेंशन से वंचित कर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रांची नगर निगम को छह माह में भुगतान का आदेश

    टूइलाडुंगरी में कार में लगी भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

    जामताड़ा में बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आदिवासी समाज में आक्रोश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.