Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली हवाई अड्डे से वाराणसी जाने वाली उड़ान में बम होने की सूचना अफवाह निकली
    Breaking News Headlines

    दिल्ली हवाई अड्डे से वाराणसी जाने वाली उड़ान में बम होने की सूचना अफवाह निकली

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली हवाई अड्डे से वाराणसी जाने वाली उड़ान में बम होने की सूचना अफवाह निकली

     

    नयी दिल्ली: दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाराणसी के लिए उड़ान भरने वाले ‘इंडिगो’ के एक विमान में बम होने की मंगलवार सुबह मिली धमकी अफवाह साबित हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बम होने की धमकी मिलने के बाद प्राधिकारियों ने विमान में सवार चालक दल के सभी कर्मियों एवं 176 यात्रियों को बाहर निकालकर तलाशी अभियान शुरू किया।

     

     

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘वाराणसी जाने वाली ‘इंडिगो’ की एक उड़ान के शौचालय में एक कागज मिलने की सूचना प्राप्त हुई। कागज पर लिखा था- ‘साढ़े पांच बजे बम’।’’

    अधिकारी ने बताया कि विमान की गहन तलाशी ली गई। उन्होंने कहा, ‘‘कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बम होने की धमकी अफवाह निकली। आगे की जांच जारी है।’’

     

     

    अधिकारियों ने बताया कि जब ‘इंडिगो’ की उड़ान संख्या 6ई2211 को रवाना करने की तैयारी की जा रही थी तभी विमान चालक को एक शौचालय में कागज का एक टुकड़ा मिला जिस पर बम होने की धमकी लिखी थी।

    उन्होंने बताया कि विमान को एक सुनसान हिस्से में ले जाया गया और सुरक्षा एजेंसी के कर्मियों ने तलाशी अभियान चलाया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली : अदालत ने धन शोधन मामले में सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा
    Next Article भाजपा नेता नीरज सिंह के द्वारा आयुष्मान कार्ड का किया गया वितरण

    Related Posts

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    May 31, 2026

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.