Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में घुसपैठ बड़ा संकट, कई इलाकों में आदिवासियों की संख्या कम हो रही: मोदी
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड में घुसपैठ बड़ा संकट, कई इलाकों में आदिवासियों की संख्या कम हो रही: मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 28, 2024Updated:May 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड में घुसपैठ बड़ा संकट, कई इलाकों में आदिवासियों की संख्या कम हो रही: मोदी

    दुमका:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को झारखंड में घुसपैठ को एक ‘बड़ा संकट’ करार दिया और दावा किया कि इसके परिणामस्वरूप राज्य के कई इलाकों में आदिवासियों की संख्या तेजी से कम हो रही है।

    यहां एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन पर घुसपैठियों को ‘संरक्षण’ देने का आरोप लगाया, जो जमीन हड़प रहे हैं और महिलाओं को खतरे में डाल रहे हैं।

     

     

    उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि झामुमो और कांग्रेस ‘हर स्तर पर’ लूट’ में लिप्त हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि चार जून के बाद देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई और तेज कर दी जाएगी।

    मोदी ने कहा, ‘‘अब झारखंड में एक बड़ा संकट घुसपैठियों का हो गया है। हमारा ये संथाल परगना तो बहुत ज्यादा घुसपैठियों की चुनौती से जूझ रहा है। जिसके परिणामस्वरूप कई इलाकों में आदिवासियों की संख्या तेजी से कम हो रही है और घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है। आदिवासी बेटियों की सुरक्षा और उनका जीवन खतरे में पड़ गया है।’’

    साल 2022 में हुई दो घटनाओं का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘आदिवासी बेटियों को 50 टुकड़ों में काटा जा रहा है… जिंदा जलाया जा रहा है… किसी की जीभ बाहर खींच ली गई। ये कौन लोग हैं जो आदिवासी बेटियों को निशाना बना रहे हैं? झामुमो सरकार उन्हें संरक्षण क्यों दे रही है?’’

     

     

     

    विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) पर वोटबैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उसे आदिवासी समाज के हितों से कोई लेना-देना नहीं है।

    उन्होंने कहा, ‘‘जहां-जहां ये लोग सत्ता में आए… आदिवासी समाज और संस्कृति खतरे में पड़ गई। आदिवासियों के खिलाफ इनके हथियार हैं… नक्सलवाद, घुसपैठ और तुष्टीकरण! ‘इंडी’ गठबंधन की देशविरोधी राजनीति का एक खतरनाक फॉर्मूला है। इनका फॉर्मूला है…घोर सांप्रदायिक राजनीति करो… घोर तुष्टीकरण की राजनीति करो… अलगाववादियों को संरक्षण दो… आतंकवादियों का बचाव करो… और जो उसका विरोध करे, उस पर हिन्दू-मुसलमान करने का आरोप लगा दो।’’

    प्रधानमंत्री ने विपक्षी गठबंधन पर धर्म के आधार पर आरक्षण देने का आरोप लगाया।

    उन्होंने कहा, ‘‘मोदी कहता है… मैं एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण की लूट नहीं होने दूंगा… तो इंडी जमात को मिर्ची लग जाती है… ये कहते हैं मोदी हिन्दू-मुसलमान कर रहा है।’’

    प्रधानमंत्री ने दावा किया कि ‘लव जिहाद’ की शुरुआत झारखंड से हुई।

     

     

     

    झामुमो पर ‘सांप्रदायिक राजनीति’ करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासन के बाद, इस बार रविवार को अवकाश होने के बावजूद झारखंड के एक जिले में इसे बदलकर शुक्रवार कर दिया गया।

    उन्होंने कहा, ‘‘रविवार का दिन हिंदुओं से नहीं बल्कि ईसाई समुदाय से जुड़ा हुआ है। यह 200-300 वर्षों से छुट्टी का दिन है। अब वे ईसाइयों से भी लड़ रहे हैं।’’

    उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो नीत गठबंधन राज्य के संसाधनों को लूट रहा है। उन्होंने दावा किया कि राज्य अब ‘नकदी के पहाड़’ के लिए जाना जाता है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले घोटाले रोज की बात थी क्योंकि कांग्रेस चौबीसों घंटे लूटती रहती थी, लेकिन मोदी के सत्ता में आने के बाद उन्होंने इसे रोक दिया।

    मोदी ने दावा किया कि ‘इंडी’ गठबंधन ने 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को हराने की पूरी कोशिश की, जो एक आदिवासी हैं।

    उन्होंने वादा किया कि देश अगले पांच वर्षों में पिछले 10 वर्षों की तुलना में अधिक विकास कार्य देखेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनूआ प्रखंड के कोचापुर गांव में दो दिवसीय छऊ नृत्य कार्यक्रम आयोजित, उमडे, ग्रामीण
    Next Article बहरागोड़ा के मधुआबेड़ा गाँव में पुरूष एवं महिलाओं ने निशुल्क हेल्थ चैकअप कैंप का लाभ

    Related Posts

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    November 10, 2026

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.