Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 142.47 करोड़ के हुआ पार
    Headlines राष्ट्रीय

    भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 142.47 करोड़ के हुआ पार

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaDecember 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों में 72,87,547 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज मंगलवार सुबह 7 बजे तक 142.47 करोड़ (1,42,46,81,736) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,51,91,424 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। जिसके तहत 1,03,87,043 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक, 96,88,051 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक, 1,83,84,989 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को पहली खुराक, 1,68,50,329 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को दूसरी खुराक लग चुकी है। वहीं, 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 49,51,42,331 लोगों को पहली खुराक, 31,94,71,734 लोगों को  दूसरी खुराक, 45-59 वर्ष आयु वर्ग के 19,35,18,168 लोगों को पहली खुराक,  14,70,85,153 लोगों को दूसरी खुराक व 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 12,08,30,878 को पहली खुराक, 9,33,23,383 लोगों को दूसरी खुराक मिल चुकी है।

    उधर, पिछले 24 घंटों में 6,450 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,42,43,945 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.40 प्रतिशत है। मार्च 2020 के बाद से ये अधिकतम है। केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 61 दिनों से लगातार 15,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 6,358 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में, 75,456 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.22 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।  देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 10,35,495 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 67.41 करोड़ (67,40,78,531) जांच की गई हैं। देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.64 प्रतिशत है जो पिछले 44 दिनों से लगातार 1 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.61 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 85 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 120 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाबा नाम केवलम् कीर्तन के जयघोष से शुरू होगा आनंद मार्ग का विश्वस्तरीय धर्म महासम्मेलन
    Next Article लादना में बनेगा हाईटेक गेस्ट हाउस : डॉ इरफान अंसारी

    Related Posts

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    June 20, 2026

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    June 20, 2026

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.