Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत के गरिमा को लगातार एक विशेष दल के द्वारा ताक पर रखा जा रहा है: आनंद बिहारी दुबे
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    भारत के गरिमा को लगातार एक विशेष दल के द्वारा ताक पर रखा जा रहा है: आनंद बिहारी दुबे

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारत के गरिमा को लगातार एक विशेष दल के द्वारा ताक पर रखा जा रहा है: आनंद बिहारी दुबे

    साकची : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में साकची गोलचक्कर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कार्यक्रम आक्रोश के साथ कांग्रेसजनों ने किया। जिला अध्यक्ष के अध्यक्षता में पुतला दहन कार्यक्रम को संपन्न किया गया। जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि आज भारत के गरिमा को लगातार एक विशेष दल के द्वारा ताक पर रखा जा रहा है। यह लोकतंत्र के लिए कतई अच्छा संकेत नहीं है। भाजपा सरकार में खासकर प्रधानमंत्री मोदी जी की राह लोकतंत्र को मजबूत करने वाला नहीं दिख रहा है साथ ही लोकतंत्र पर इनके नैतिक विचार राजतंत्र से मिलते जुलते दिख रहे हैं, जबकि भारत के लाखों लोगों ने कुर्बानी देखकर अंग्रेजों के क्रूर शासन को समाप्त किया और लोकतंत्र की स्थापना की, इस लोकतंत्र में सबसे बड़े मंदिर संसद भवन का निर्माण हुआ। जिसमें भारत के प्रथम नागरिक जो महामहिम राष्ट्रपति जी होते है। उन्हें तिरस्कार भावना के तहत उद्घाटन नही करने दिया गया। जो निंदनीय है। मोदी जी के राज में अक्सर लोकतंत्र का मर्यादा हनन देखने को मिलता है।

     

    जबकि मर्यादापुरुषोत्तम भगवान राम ने हर स्थिति एवं परिस्थिति में मर्यादा का पालन करने का संदेश जगत में दिये है, परन्तु मोदी जी ने संसद भवन के उद्घाटन समारोह में स्वार्थ को आगे रख कर सम्पूर्ण भारतवर्ष की महिलाओं, माताओं और आदिवासी समाज के प्रति घृणा के सोच को दर्शाया है। जिसकी भर्त्सना बड़े पैमाने पर की जानी चाहिए, जिससे भविष्य में भाजपा और मोदी जी कभी भी मर्यादा और लोकतंत्र का हनन नही कर सकें।

     

    इसी प्रकार विगत कुछ वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश में भी जब योगी सरकार सत्ता में आई तो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव जी का सरकारी आवास को योगी जी के द्वारा गंगा जल से शुद्धिकरण किया गया था, इस हरकत से समाज में गलत संदेश जाता है। जबकि भाजपा घृणा और विद्वेष का कार्य लगातार करती है। इस लिहाज से भारतीय लोकतंत्र में भाजपा सरकार कतई हितकारी नही है।

     

    जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि इन सभी विषयों को नुक्कड सभा के माध्यम से जनता तक पहुंचाया जाएगा।

    यही हाल रहा तो आने वाले 2024 में भारत की सम्मानित जनता भाजपा और मोदी जी को सबक सिखाएगी।

    जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की बेटियां पहलवान खिलाड़ी न्याय की लड़ाई विगत माह से लड़ रही है। आज मोदी सरकार ने हद कर दी, खिलाड़ी बेटियों को पुलिस के माध्यम से घसीट घसीट कर बेइज्जती कर रही है और घायल किया, अब जनता सबक सिखाएगी।
    कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे,

     

    बिजय खान प्रदेश महामंत्री, राकेश तिवारी प्रदेश सचिव के के शुक्ला, ब्रजेन्द्र तिवारी, रियाजुद्दीन खान, संजय सिंह आजाद, रजनीश सिंह, अंसार खान, अशोक सिंह क्रांतिकारी, अपर्णा गुहा, गुरदीप सिंह, चरणपाल सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, अतुल गुप्ता, रविंद्र शर्मा, रवि अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद, राज नारायण यादव, आशीष ठाकुर, ज्योति मिश्रा, संजय घोष, राकेश साहू, मो सलीम, सुरेंद्र शर्मा, सनी सिंह, एसआरके कमलेश, रवि पांडे, नारद पांडे, शिल्पी चक्रवर्ती, बलजीत सिंह बख्सी, नलिनी सिन्हा, कौशल प्रधान, मलखान दुबे, पीके सतपति, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, काशीनाथ गिरी, धीरज कुमार, विपिन नाग, गुरुपदो गोराई, संतोष सिंह सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article2025 में चेरियाबरियारपुर विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा :- कुंदन सिंह
    Next Article सिमरिया धाम में स्थाई स्नान घाट व रिवर फ्रंट का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.