Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत की वनडे में सबसे बड़ी जीत, एशिया कप सुपर-4 में पाकिस्तान को 228 रनों से दी मात
    Breaking News Headlines

    भारत की वनडे में सबसे बड़ी जीत, एशिया कप सुपर-4 में पाकिस्तान को 228 रनों से दी मात

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कोलंबो। एशिया कप के सुपर-4 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों से करारी शिकस्त दी है और दो अंक प्राप्त कर लिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने Asia Cup 2023 के सुपर-4 में शानदार आगाज किया है. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 356 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. जवाब में पाकिस्तान की टीम 32 ओवरों में 128 रनों पर ही सिमट गई. हरिस रउफ और नसीम शाह बल्लेबाजी करने नहीं उतरे. जिसकी वजह से पाकिस्तान को 8 विकेट पर ही ऑलआउट घोषित किया गया. पाकिस्तान के लिए फखर जमा ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए. वहीं कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और हार्दिक पांड्या को 1-1 सफलता मिली.

     

     

    357 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत अब तक बेहद खराब रही है. जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान को 17 रनों के स्कोर पर पहला झटका दिया. उन्होंने इमाम उल हक को 9 रनों के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके बाद हार्दिक पांड्या ने अपने पहले ओवर में ही भारत को बड़ी सफलता दिलाई. उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को बोल्ड किया. बाबर 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे. आगा सलमान और इफ्तार अहम्मद ने 23-23 रन बनाए. इसके अलावा पाकिस्तान का कोई बल्लेबाज टिक नहीं पाया. पाक के लिए फखर जमा ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए.

     

    इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करने उतरे. दोनों ने पहले विकेट के लिए 16.4 ओवर में 121 रन जोड़े. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 49 गेंदों पर 56 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़े. गिल 52 गेंदों पर 58 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने भारत को 356 रनों के स्कोर तक पहुंचाया. कोहली 94 गेंदों पर 122 और राहुल ने 106 गेंदों में 111 रन बनाकर नाबाद रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article अक्षय के बर्थडे पर ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर हुआ आउट

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.