Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत ने ऑस्ट्रेलिया को शूटआउट में हराकर तीसरी बार जीता सुल्तान जोहोर कप
    Breaking News Headlines खेल

    भारत ने ऑस्ट्रेलिया को शूटआउट में हराकर तीसरी बार जीता सुल्तान जोहोर कप

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जर्काता. दो बार की चैंपियन भारतीय टीम ने शनिवार को यहां रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया को 5-4 से हराकर सुल्तान जोहोर कप अपने नाम किया। इस तरह भारत ने टूर्नामेंट में पांच साल के खिताबी सूखे को समाप्त किया। दोनों टीमें नियमित समय में 1-1 की बराबरी पर थी। इसके बाद शूटआउट हुआ, जिसमें भी दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर पहुंच गयी। ऐसे में नतीजा सडन डेथ के माध्यम से निकला।

     

    ‘सडन डेथ’ में मैच पहुंचा। उत्तम सिंह ने शूटआउट में दो बार गोल दागे, जिसमें ‘सडन डेथ’ में किया गया गोल भी शामिल था। वहीं, विष्णुकांत सिंह, अंकित पाल, सुदीप चिरमाको ने भी गोल किए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बर्न्स कूपर, फोस्टर ब्रोडी, ब्रुक्स जोशुआ और हार्ट लियाम ने गोल किए।

    मैच के नियमित समय की बात करें तो सुदीप ने 13वें मिनट में मैदानी गोल से भारत को बढ़त दिलायी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के जैक होलाड ने 28वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। भारत ने आयु ग्रुप टूर्नामेंट में दो बार – 2013 और 2014 – में खिताब जीता है, जबकि 2012, 2015, 2018 और पिछले चरण में 2019 में चार बार दूसरे स्थान पर रही थी। कोविड-19 के कारण 2020 और 2021 में टूर्नामेंट आयोजित नहीं किया गया था।

     

    टीम इंडिया ने पहले क्वार्टर में ही बढ़त बना ली थी। चिरमाको सुदीप ने बेहतरीन फील्ड गोल किया। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में होलैंड ने भारतीय रक्षापंति को भेदते हुए गोल दागा और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद अगले 30 मिनट तक दोनों टीमों ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। इस तरह यह मैच पेनल्टी शूटआउट में चला गया।

     

    पेनल्टी शूटआउट में विष्णुकांत सिंह भारत के लिए पहला शॉट लेने आए और उन्होंने गोल दाग टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद दोनों टीमों के कुछ स्टार शॉट मिस कर गए। इनमें भारत के स्टार बॉबी धामी सिंह भी शामिल हैं। पहले पांच शॉट्स के बाद दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर थीं। इसके बाद मैच सडन डेथ में चला गया। चिरमाको सुदीप ने भारत के लिए स्कोर किया और स्कोर 4-3 हो गया। इसके बाद भारतीय गोलकीपर शशिकुमार मोहित ने जोशुआ ब्रुक्स के शॉट पर पेनल्टी बचाते हुए भारत को जीत दिलाई।

     

    यह भारत का तीसरा टाइटल है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2013 और 2014 में लगातार दो बार सुल्तान जोहोर कप का खिताब अपने नाम किया था। ग्रुप स्टेज में भारत ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर रहा था। भारत ने ग्रुप स्टेज में पांच में से दो मैच ड्रॉ खेले थे। वहीं, दो मैचों में टीम इंडिया को जीत हासिल हुई थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअवनीत कौर ने बिखेरा अदाओं का जलवा, शॉर्ट ड्रेस में पोस्ट की फोटो
    Next Article इंडियन नेशनल कांग्रेस और भारत जोड़ो ट्वीटर हैंडल पर रोक का दिया कोर्ट ने दिया आदेश

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.