Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच T20 सीरीज का ऐलान, दिसंबर में होंगे मुकाबले
    Breaking News Headlines

    भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच T20 सीरीज का ऐलान, दिसंबर में होंगे मुकाबले

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया में पुरुषों का टी20 विश्व कप खत्म हो चुका है और अब इंतजार है महिला टी20 विश्व कप का. अगले साल साउथ अफ्रीका में टूर्नामेंट का आयोजन होना है. ऐसे में सभी टीमों ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है. भारतीय टीम भी अलग नहीं है और अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए वह मौजूदा विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने वाली है.

     

    2020 में भारत को फाइनल में हराकर टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम अगले महीने भारत दौरे पर आ रही है. इस दौरान टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की सीरीज होगी. इस साल अगस्त में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के बाद दोनों टीमों की ये पहली टक्कर होगी

     

    शुक्रवार 18 नवंबर को इस सीरीज के कार्यक्रम का ऐलान हुआ. इसके मुताबिक सीरीज के मैच 9 से 20 दिसंबर के बीच खेले जाएंगे. इन सभी मैचों की मेजबानी मुंबई और नवी मुंबई में की जाएगी. इस सीरीज के मैच 9, 11, 14, 17 और 20 दिसंबर को खेले जाएंगे. पहले दो मैच नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे जबकि बाकी बचे तीन मैचों का आयोजन ब्रेबोर्न स्टेडियम में किया जाएगा.

     

    हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम अगले साल फरवरी में होने वाले विश्व कप की तैयारियों पर ध्यान दे रही है. इस सीरीज के बाद टीम इंडिया जनवरी में साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी, जहां वह मेजबान टीम के अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिकोणीय टी20 सीरीज खेलेगी.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपति संग कर्टनी का खुल्ला प्यार, कैमरे के सामने सरेआम किया लिपलॉक
    Next Article BCCI ने राष्ट्रीय चयन समिति को किया बर्खास्त, 5 नये चयनकर्ताओं के लिए मांगे आवेदन

    Related Posts

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.