Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑस्ट्रेलिया को पर्थ में हराकर फिर डब्ल्यूटीसी तालिका के शीर्ष पर पहुंचा भारत
    Headlines राष्ट्रीय

    ऑस्ट्रेलिया को पर्थ में हराकर फिर डब्ल्यूटीसी तालिका के शीर्ष पर पहुंचा भारत

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ऑस्ट्रेलिया को पर्थ में हराकर फिर डब्ल्यूटीसी तालिका के शीर्ष पर पहुंचा भारत

     

    दुबई: ऑस्ट्रेलिया को सोमवार को पर्थ में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में 295 रन से हराकर भारत फिर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) तालिका के शीर्ष पर पहुंच गया।

    भारत डब्ल्यूटीसी तालिका के शीर्ष पर अच्छी बढ़त बनाए हुए था लेकिन घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 की करारी हार के बाद दूसरे स्थान पर खिसक गया।

    न्यूजीलैंड के खिलाफ हार से भारत की अगले साल होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को भी झटका लगा।

     

     

    भारत के अब 15 मैच में नौ जीत, पांच हार और एक ड्रॉ से 110 अंक हो गए हैं जो 61.11 प्रतिशत अंक होते हैं। ऑस्ट्रेलिया 57.69 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। उसके 13 मैच में आठ जीत, चार हार और एक ड्रॉ से 90 अंक हैं। मेहमान टीम की यह जीत हाल ही में न्यूजीलैंड के हाथों 0-3 की हार के बाद आई है।’’

    आईसीसी ने कहा, ‘‘ नौ टीम की तालिका में दूसरे स्थान पर खिसकने वाला ऑस्ट्रेलिया अब भी अपने खिताब को बचाने की दौड़ में है।’’

    आईसीसी ने पुष्टि की है कि भारत को डब्ल्यूटीसी फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने बाकी बचे चार टेस्ट मैच में से तीन जीतने होंगे।

     

     

    ऑस्ट्रेलिया शेष छह टेस्ट मैच में से चार जीतकर फाइनल में पहुंच जाएगा क्योंकि पैट कमिंस की टीम भारत के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के बाद दो टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए श्रीलंका का दौरा भी करेगी।

    भारत और ऑस्ट्रेलिया अब छह दिसंबर से शुरू होने वाले दिन-रात्रि टेस्ट के लिए एडीलेड में आमने-सामने होंगे। इसके बाद ब्रिसबेन (14-18 दिसंबर) में तीसरा टेस्ट , मेलबर्न (26-30 दिसंबर) में चौथा टेस्ट और सिडनी (3-7 जनवरी) में पांचवां और अंतिम टेस्ट खेला जाएगा।

    डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में तीन और टीम हैं जिसमें श्रीलंका (55.56 प्रतिशत अंक) तीसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड पर (54.55 प्रतिशत अंक) चौथे जबकि दक्षिण अफ्रीका (54.17 प्रतिशत अंक) पांचवें स्थान पर है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में रिटायर्ड कर्मी और वकील के घर पांच लाख की हुई चोरी, सीसीटीवी कैमरे में वारदात हुआ रिकॉर्ड, पुलिस जुटी जांच में
    Next Article ब्राह्मण समाज ने किया मंगल कालिंदी को मंत्री बनाने की मांग

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    July 22, 2026

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.