Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘इंडी’ गठबंधन लोगों को जाति, धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहता है: योगी आदित्यनाथ
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    ‘इंडी’ गठबंधन लोगों को जाति, धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहता है: योगी आदित्यनाथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ‘इंडी’ गठबंधन लोगों को जाति, धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहता है: योगी आदित्यनाथ

    बलरामपुर:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्‍ठ नेता योगी आदित्यनाथ ने ‘इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन पर आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि ‘इंडी’ गठबंधन जनता को जाति और धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहता है।

     

     

    मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मंगलवार को श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार साकेत मिश्र और गैसड़ी विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह शैलू के पक्ष में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘इंडी’ गठबंधन जनता को जाति और धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहता है।

    योगी आदित्यनाथ ने गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में कहा, ‘‘भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनता जनार्दन की सेवा कर रही है। हम भेदभाव नहीं करते बल्कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ के भाव के साथ काम कर रहे हैं। वहीं, ‘इंडी’ गठबंधन जनता को जाति और धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहता है, जिसे हम होने नहीं देंगे।’’

    मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जनता भी उनके मंसूबों को जान गयी है इसलिए वह एक स्वर में कह रही है कि ‘एक बार फिर मोदी सरकार और अब की बार 400 पार।’ जनता इन्हें जवाब दे रही है कि ‘जो राम को लाए हैं हम उन्हें लाएंगे’।’’

    उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस गठबंधन के लोग ‘‘राम विरोधी, देश विरोधी और गरीब विरोधी’’ हैं और वे अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के लोगों के ‘‘हक पर सेंधमारी का कुत्सित प्रयास’’ कर रहे हैं।

    योगी ने कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन सत्ता हासिल करने के लिए तरह-तरह के गुल खिला रहा है और उनके कारनामे जनता से छिपे नहीं हैं। यह (गठबंधन) देश से गरीबी हटाने के लिए हमारे पूर्वजों की संपत्ति का सर्वेक्षण कराने की बात कह रहा है।’’

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे में हमें इनसे सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि ये देश से गरीबी तो नहीं हटाएंगे बल्कि संपत्ति का सर्वेक्षण कराकर विरासत कर जरूर लगा देंगे। इनका यह विरासत कर औरंगजेब का जजिया कर है। उसने यह कर हिंदुओं के धर्मांतरण करने के लिए लगाया था। इसे हम कतई स्वीकार नहीं कर सकते।’’

    योगी ने कहा, ‘‘इतना ही नहीं, ये आपकी संपत्ति को बांग्लादेश एवं पाकिस्तान समेत अन्य देशों से आए मुसलमान घुसपैठियों को बांटने का काम करेंगे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी।’’

    श्रावस्ती लोकसभा और गैसड़ी विधानसभा उपचुनाव के लिए पांचवें चरण में 25 मई को मतदान होगा।

    ‘इंडी’ गठबंधन लोगों को जाति धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहता है: योगी आदित्यनाथ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले की जांच के सिलसिले में एनआईए ने कई राज्यों में की छापेमारी
    Next Article बाबासाहब आंबेडकर नहीं होते तो नेहरूजी एससी-एसटी को आरक्षण नहीं मिलने देते: मोदी

    Related Posts

    हजारीबाग शिक्षा के मंदिर में ‘एनुअल चार्ज’ पर महाभारत: हजारीबाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अभिभावकों का भारी हंगामा, आत्मदाह की चेतावनी

    July 6, 2026

    पतरातू में विस्थापितों की हुंकार, कांग्रेस के जन संवाद में गूंजे मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार के मुद्दे

    July 6, 2026

    हिमांशु हत्याकांड के बाद जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रैफिक शाखा में व्यापक फेरबदल, थानों में बढ़ाई गई पुलिस की ताकत

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हजारीबाग शिक्षा के मंदिर में ‘एनुअल चार्ज’ पर महाभारत: हजारीबाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अभिभावकों का भारी हंगामा, आत्मदाह की चेतावनी

    पतरातू में विस्थापितों की हुंकार, कांग्रेस के जन संवाद में गूंजे मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार के मुद्दे

    भारत रत्न’ से सम्मानित हों रामविलास पासवान: वीरेंद्र प्रधान और ममता रंजन की केंद्र से मांग

    हिमांशु हत्याकांड के बाद जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रैफिक शाखा में व्यापक फेरबदल, थानों में बढ़ाई गई पुलिस की ताकत

    फिल्मी स्टाइल में छतों पर भागा वारंटी अभिषेक कुमार, तीन थानों की पुलिस ने दबोचा

    जमशेदपुर कसीडीह हाई स्कूल में वन महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों व अभिभावकों ने किया पौधारोपण

    रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से सनसनी, इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत

    जमशेदपुर मे लगातार बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है,

    रामगढ़ में संयुक्त पुलिस कार्रवाई, प्रिंस खान गिरोह का शातिर अपराधी मुठभेड़ में घायल

    जमशेदपुर में चापड़ के बल पर लूट की कोशिश, दो बदमाश दबोचे गए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.