Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Ind Vs Aus: टीम इंडिया की शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया ने 190 रन से हराया
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    Ind Vs Aus: टीम इंडिया की शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया ने 190 रन से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    Ind Vs Aus: टीम इंडिया की शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया ने 190 रन से हराया
    नई दिल्ली:   भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों तीसरे वनडे मैच में करारी हार झेलनी पड़ी है. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 338 का स्कोर बनाया था, जवाब में भारतीय टीम 148 रन बनाए और भारत ने 190 रनों से मैच गंवा दिया. टीम इंडिया ने इसी के साथ 0-3 से वनडे सीरीज़ गंवा दी. मुंबई के वानखेड़े मैदान में हुए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज़ी की और फिबी लिचफील्ड की सेंचुरी की बदौलत बड़ा स्कोर बनाया. फिबी ने इस पारी में 119 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. कप्तान एलिसा हिली ने भी यहां 82 रनों की पारी खेली. इन पारियों की बदौलत कंगारू टीम ने स्कोरबोर्ड पर 338 रन टांग दिए. भारत की तरफ से इस सीरीज में डेब्यू करने वाली श्रेयंका पाटिल ने 3 विकेट झटके. इसके अलावा अनजोत कौर के खाते 2 विकेट आए. पूजा वस्त्राकार और दीप्ति शर्मा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

     

     

    339 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह से फेल नजर आई. भारत की तरफ से कोई भी बल्लेबाज 30 का आंकड़ा भी नहीं पार कर सका. स्मृति मंधाना 29 रन पर पवेलियन लौट गई. कप्तान हरमप्रीत कौर से दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं हुआ. जेमिमा रॉड्रिग्स ने 25 रन बनाकर टीम का साथ छोड़ दिया. ऑस्ट्रेलिया के लगभग सभी गेंदबाजों ने पूरी तरह से फंदा कस रखा था. भारतीय टीम इस मैच में 200 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सकी. शानदार गेंदबाजी की बदौलत कंगारू टीम ने भारत को महज 148 रन पर समेट दिया. ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है.

     

     

    हैरानी की बात ये है कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार नौवीं सीरीज़ गंवाई है, जो एक रिकॉर्ड है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अबतक 53 वनडे मुकाबले हुए हैं, इनमें सिर्फ 10 मैच में ही टीम इंडिया की जीत हुई है जबकि 43 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने ही बाज़ी मारी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसकारात्मक पत्रकारिता की सोच के साथ सत्य और निष्ठा, कर्तव्य प्रणेता के लक्ष्य के साथ समाज का प्रतिबिंब बनी राष्ट्र संवाद: संजय शर्मा
    Next Article असम: बस की ट्रक से भीषण भिड़ंत, कम से कम 12 लोगों की मौत

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.