Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » IND vs AUS Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को 79 रन से हराकर ऑस्ट्रेलिया बना चैम्पियन
    Headlines खेल

    IND vs AUS Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को 79 रन से हराकर ऑस्ट्रेलिया बना चैम्पियन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    IND vs AUS Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को 79 रन से हराकर ऑस्ट्रेलिया बना चैम्पियन
    भारत को आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. रविवार 11 फरवरी को बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेले गए फाइनल मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 79 रन से हरा दिया है. इससे पहले टीम इंडिया को विश्व कप 2023 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था.

     

     

     

    ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के सामने 254 रनों का लक्ष्य रखा. लेकिन भारतीय टीम 43.5 ओवर में 174 रनों पर सिमट गई. भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही. भारत को पहला झटका 3 रनों के स्कोर पर लगा. अर्शिन कुलकर्नी 3 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद लगातार विकेट आउट होने का सिलसिला जारी रहा. भारत के टॉप-6 बल्लेबाज 91 रनों तक पवेलियन का रुख कर गए. मुशीर खान, उदय सहारन, सचिन दास और प्रियांशु मौलिया जैसे बल्लेबाजों ने निराश किया. दरअसल, टीम इंडिया के बल्लेबाज लगातार पवेलियन लौटते रहे. हालांकि, ओपनर आदर्श सिंह ने एक छोड़ को जरूर थामे रखा, लेकिन दूसरे छोड़ से बल्लेबाजों के आउट होने का सिलसिला रुका नहीं. लिहाजा, भारतीय टीम 79 रनों से हार गई. भारत के लिए आदर्श सिंह ने सबसे ज्यादा 77 गेंदों पर 47 रन बनाए.

     

     

     

    इससे पहले, कंगारू टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए. हरजस सिंह ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए. जबकि कप्तान ह्यूज वीबजेन 48 और हैरी डिक्सन 42 रन बनाकर आउट हुए. राज लिम्बानी को 3 विकेट मिले. नमन तिवारी को 2 सफलताएं मिलीं. जवाब में भारतीय टीम 174 पर ही ऑलआउट हो गई और फाइनल मुकाबला हार गई. टॉप ऑर्डर में ओपनर आदर्श सिंह को छोड़कर बाकी के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. भारत के 8 विकेट 122 रन पर गिरा दिए थे. अंत में मुरुगन अभिषेक ने तेजा हाथ दिखाए और स्कोर को 150 के पार किया. मुरुगन अभिषेक ने 42 की पारी खेली.

     

     

    ऑस्ट्रेलिया के लिए मेहेल बियर्ड मैन और राफ मैकमिलन सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. मेहेल बियर्ड मैन और राफ मैकमिलन को 3-3 सफलता मिली. कैलम बिल्डर ने 2 विकेट लिए. चार्ली एंडरसन और टॉम स्ट्रेकर ने 1-1 बल्लेबाजों को आउट किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्लैक ड्रेस में आरती सिंह ने दिखाई अपनी दिलकश अदाएं
    Next Article बृजभूषण सिंह का दबदबा कायम, बेटे करण बने यूपी कुश्ती संघ के नए चीफ

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.