Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपये हुआ महंगा, लेकिन कमर्शियल पर फिर मिली राहत, हुई नौ रुपये की कटौती
    Breaking News Business Headlines

    घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपये हुआ महंगा, लेकिन कमर्शियल पर फिर मिली राहत, हुई नौ रुपये की कटौती

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. एक जुलाई को एलपीजी की कीमतें बदली थीं। जहां कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ था, वहीं 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर न तो सस्ता हुआ और न ही महंगा। आज 6 जुलाई बुधवार को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 50 रुपये बढ़ गए हैं। दिल्ली में अब यह 1053 रुपये का हो गया है, वहीं, मुंबई में भी यह इतने ही रेट पर मिलेगा। जबकि, कोलकाता में 1079 और चेन्नई में आज से 1068.50 रुपये का मिलेगा।

    ऐसा पहली बार है कि घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े हैं और कमर्शियल के दाम घटे हैं. कर्मशियल सिलेंडर पर जहां अभी 1 तारीख को 198 रुपए घटाए थे, वहीं, आज फिर इसमें लगभग नौ रुपये की कटौती हुई है. दिल्ली में एक 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अबू 2,012 रुपये हो गई है. इसके पहले इसकी कीमत 2,022 रुपये थी. नई कीमतें 6 जुलाई, 2022 से दिल्ली में लागू हो चुकी हैं. बता दें कि कमर्शियल गैस सिलेंडर में यह दो महीनों में तीसरी कटौती है. इसके पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर 1 जून से सस्ता हो गया था. कॉमर्शियल एलपीजी के दाम तब 135 रुपये प्रति सिलेंडर घटाए गए थे. फिर, 1 जुलाई, 2022 को इसमें 198 रुपये की कटौती की गई थी, जिसके बाद से अभी हल्की कटौती आई है.
    पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट 834.50 रुपये से बढ़कर 1053 रुपये पर पहुंच गया है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में आखिरी बार 4 रुपये की बढ़ोतरी 19 मई 2022 को हुई थी। इससे पहले दिल्ली में 7 मई को रेट 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर था। 22 मार्च 2022 के रेट 949.50 रुपये के मुकाबले सात मई को एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये महंगा हुआ था। 22 मार्च को भी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की उछाल आई थी। इससे पहले अक्टूबर 2021 से फरवरी 2022 तक घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट दिल्ली में 899.50 रुपये पर टिके थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनूपुर शर्मा की गर्दन काटने पर ईनाम में घर देने का ऐलान करने वाला अजमेर दरगाह का खादिम सलमान चिश्ती गिरफ्तार
    Next Article ट्रांसफार्मर चेंज किए जाने के कारण 4 से 5 घंटे तक सभी फीडरों मे में विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद

    Related Posts

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    June 8, 2026

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.