Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंडियन अबेकस के नए सेंटर का शुभारंभ/ मानसिक गणित से बच्चों का होगा सर्वांगीण विकास/ प्रतियोगी परीक्षाओं में मिलेगी मदद
    Breaking News Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    इंडियन अबेकस के नए सेंटर का शुभारंभ/ मानसिक गणित से बच्चों का होगा सर्वांगीण विकास/ प्रतियोगी परीक्षाओं में मिलेगी मदद

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इंडियन अबेकस के नए सेंटर का शुभारंभ/ मानसिक गणित से बच्चों का होगा सर्वांगीण विकास/ प्रतियोगी परीक्षाओं में मिलेगी मदद

    अक्षर संवाद जमशेदपुर

    आज 19 अप्रैल, रविवार को एग्रिको, शिव सिंह बागान, पोस्ट ऑफिस रोड, जमशेदपुर में इंडियन अबेकस की नई फ्रेंचाइजी शाखा का शुभारंभ किया गया। यह पहल क्षेत्र के बच्चों में कौशल-आधारित शिक्षा और संज्ञानात्मक विकास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने कहा कि उंगलियों के सहारे बड़े-बड़े जोड़-घटाव, गुणा-भाग करना मानसिक संतुलन और एकाग्रता की पहचान है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के प्रयासों को प्रोत्साहित किया।

    कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विकास श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों को आंकड़ों के साथ तेज गति से प्रदर्शन करते देखना किसी जादू से कम नहीं लगता। उन्होंने बताया कि यह नई गणितीय तकनीक बच्चों के भविष्य के लिए उपयोगी साबित होगी और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उन्हें बढ़त दिलाएगी। साथ ही इस कार्यक्रम में किड्स विला की संचालिका स्वाती सिंह और  निखिल कुमार सिन्हा को भी सम्मानित किया गया।

    इंडियन अबेकस के स्टेट हेड संजीव सिंह ने नए सेंटर की पार्टनर रिंकू पांडेय को बधाई दी और उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि इंडियन अबेकस केवल एक शैक्षिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह एक सशक्त मंच है जो बच्चों की एकाग्रता, स्मरण शक्ति, गणितीय कौशल और समग्र मस्तिष्क विकास को बढ़ाने में सहायक है।

    कार्यक्रम के दौरान कदमा सेंटर हेड अनुस्री तिवारी ने इंडियन अबेकस के प्रोडक्ट और प्रोग्राम के बारे में प्रस्तुति दी। टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजीव तिवारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने नई फ्रेंचाइजी पार्टनर रिंकू पांडेय का उत्साहवर्धन किया, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और भी बढ़ गया।

    इसके साथ ही जुगसलाई सेंटर हेड निधि गुलाटी एवं करनडीह सेंटर हेड कंचन सिंह भी उपस्थित रहीं। उन्होंने नई फ्रेंचाइजी को प्रेरित किया और कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

    इंडियन अबेकस के नए सेंटर का शुभारंभ/ मानसिक गणित से बच्चों का होगा सर्वांगीण विकास/ प्रतियोगी परीक्षाओं में मिलेगी मदद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीसीएल की ‘लाल लाडली योजना’ से बदलेगी बच्चों की किस्मत, 73 प्रतिभाओं ने दी प्रवेश परीक्षा
    Next Article फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में उपायुक्त से नए और पूर्व पुलिस अधीक्षक की शिष्टाचार मुलाकात

    Related Posts

    EBC आरक्षण पर बदलेगा रोस्टर: पंचायत चुनाव 2026 में हर पंचायत में होगा सर्वे

    September 19, 2026

    सलौना को मिली अयोध्या से जुड़ी पहली फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन: 4 अक्टूबर से होगा परिचालन शुरू, स्थायी करने की मांग तेज

    September 19, 2026

    जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 इंस्पेक्टर और 14 सब इंस्पेक्टर समेत 26 अधिकारियों का तबादला

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    EBC आरक्षण पर बदलेगा रोस्टर: पंचायत चुनाव 2026 में हर पंचायत में होगा सर्वे

    सलौना को मिली अयोध्या से जुड़ी पहली फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन: 4 अक्टूबर से होगा परिचालन शुरू, स्थायी करने की मांग तेज

    जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 इंस्पेक्टर और 14 सब इंस्पेक्टर समेत 26 अधिकारियों का तबादला

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    भारतेंदु साहित्य उत्सव में गूंजा हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का स्वर

    सरायकेला के संजय डालमिया के घर ईडी की इंट्री

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब

    तुरामडीह माइंस में ठेका कार्यों पर सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.