Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड के पूर्व लोकायुक्त स्वर्गीय डी एन उपाध्याय जी को समर्पित पुस्तक ” ध्रुव – एक दिव्यात्मा का आलोक वरण ” का लोकार्पण
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय साहित्य

    झारखंड के पूर्व लोकायुक्त स्वर्गीय डी एन उपाध्याय जी को समर्पित पुस्तक ” ध्रुव – एक दिव्यात्मा का आलोक वरण ” का लोकार्पण

    News DeskBy News DeskDecember 15, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड के पूर्व लोकायुक्त स्वर्गीय डी एन उपाध्याय जी को समर्पित पुस्तक ” ध्रुव – एक दिव्यात्मा का आलोक वरण ” का लोकार्पण

    जमशेदपुर.

    धालभूम क्लब साकची में स्व .डी एन उपाध्याय की स्मृति में आज सारस्वत श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में ” ध्रुव- एक दिव्यात्मा का आलोकवरण ” स्मृति ग्रंथ का भी लोकार्पण किया गया.इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली के लोकायुक्त हरीश चंद्र मिश्रा जी, विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति चंद्रशेखर सिंह, झारखण्ड हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रौशन, न्यायमूर्ति राजेश कुमार, झारखण्ड हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अपरेश सिंह, खूंटी के जिला जज संजय कुमार और उद्घाटनकर्ता विधायक श्री सरयू राय जी उपस्थित थे. इस पुस्तक में कुल 66 आलेख हैं जो साहित्यकारों ,परिचितों के द्वारा दिए गए हैं.

    कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, एवं डी. एन .उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया. स्वागत भाषण उनकी पुत्री शुचि के द्वारा दिया गया.

    उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ऐंजिल उपाध्याय ने अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए एक भावपूर्ण कविता ‘तुम ठीक तो हो’ सुनाई जिसको सुनकर सब द्रवित हो गए.

    कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विधायक सरयू राय ने कहा कि सत्ता के दो अंग विधायिका और न्यायपालिका इस तरह घुल मिल गए हैं कि कौन किसको प्रभावित कर रहा है और कौन किसको नियंत्रित कर रहा समझ नहीं आता है.आज भी लोगों को न्यायालय से उम्मीदें हैं मगर न्यायालय मुकदमों के बोझ से लदी हैं.हालांकि आज मौका दूसरा है फिर भी ये बातें कह रहा हूं.ऐसे मुद्दों पर बेबाक राय से कुछ बदलाव की कोशिश होनी चाहिए. दिवंगत न्यायमूर्ति डी एन उपाध्याय भी बदलाव की कोशिशों पर जोर देते थे.

    शिक्षक कुमार अमलेंदु ने दिवंगत डी एन उपाध्याय पर लिखित पुस्तक के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि इसमें दिवंगत उपाध्याय जी के व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं को अनेकों आलेखों के माध्यम से दर्शाया गया है.

    इस मौके पर मुख्य वक्ता न्यायमूर्ति संजय कुमार ने कहा कि दिवंगत न्यायमूर्ति डी एन उपाध्याय एक ऐसे कर्मठ इंसान थे कि वे अपना हर काम पूरी शिद्दत से करते थे.वे अपने जूनियर्स से हमेशा उनकी समस्याओं के बारे में पूछते रहते थे.लोकायुक्त रहते कई बदलाव वे चाहते थे जिसको अमल में लाकर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है.

     

    राज्य भर के अधिवक्ताओं की तरफ से राजेश कुमार शुक्ल ने दिवंगत न्यायमूर्ति डी एन उपाध्याय को श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कुछ पुरानी बातें साझा की.वहीं नमन के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि बीमार होने के बावजूद उनके हौसले में कोई कमी नहीं थी.आज वे भले ही भौतिक रुप से उपस्थित नहीं लेकिन उनकी यादें सबके दिलों में जीवित रहेगी.

    विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर ने कहा कि दिवंगत न्यायमूर्ति दिवंगत डी एन उपाध्याय को भुलाना मुश्किल है.न्याय के क्रम में क ई बार सच जानना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में एक बार अपनी उलझन दिवंगत उपाध्याय जी से साझा की तो उन्होंने स्वविवेक से चलने और अंतर्रात्मा की बात सुनने की सलाह दी.ये बातें ताउम्र याद रहेंगी.

    झारखंड हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अपरेश सिंह ने दिवंगत न्यायमूर्ति डी एन उपाध्याय को याद करते हुए कहा कि वे पीठ पीछे मेरी प्रशंसा किया करते थे जो बहुत याद आती है.वे एक मजबूत और निर्भीक इंसान थे.वे कठोर वाणी का प्रयोग करने से नहीं हिचकते थे..

     

    मुख्य अतिथि दिल्ली के लोकायुक्त हरीश चंद्र मिश्र दिवंगत डी एन उपाध्याय को याद करते हुए भावुक हो गए और रोने लगे….उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी महिलाओं का बहुत सम्मान करते थे.लोकायुक्त के रुप में उनको बहुत काम करने बाकी थे…उन्होंने दिवंगत न्यायमूर्ति ध्रुव नारायण उपाध्याय को याद करते हुए कहा कि कोरोना ने दोनों के परिवारों को प्रभावित किया और अंतत: उपाध्याय जी जिंदगी की जंग हार गए.अंतिम दर्शन न कर पाने का मलाल है मगर उनकी यादें हर क्षण मौजूद हैं.

    कार्यक्रम का समापन उनके पुत्र निशांत के धन्यवाद ज्ञापन एवं स्वरूचि भोज के साथ हुआ.

    कार्यक्रम का संचालन शिशिर कुमार कौशिक ने किया.
    इस समारोह में राजेश कुमार शुक्ल और अमरप्रीत सिंह काले खास तौर पर उपस्थित रहे.कार्यक्रम के आयोजन में डाॅ.रागिनी भूषण और अनीता शर्मा की महती भूमिका रही.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई
    Next Article जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

    Related Posts

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    June 22, 2026

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    June 22, 2026

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.