Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

    News DeskBy News DeskDecember 15, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

    विद्यावाहिनी में बच्चों का अटेडेंस नहीं बनाने वाले 515 हेडमास्टर को शोकॉज, वेतन रोका गया

    ई-विद्यावाहिनी में उपस्थिति अंकित होने के बाद ही एमडीएम का राशन निकालें

    24 % शिक्षक ई विद्यावाहिनी में अटेंडेस नहीं बना रहे, अटेडेंस नहीं बनाने पर वेतन का भुगतान नहीं होगा

    कैम्प मोड में बच्चों का आधार बनाकर बैंक खाता खुलवायें, छात्रवृत्ति का पैसा नहीं मिल पाने पर बीईईओ की जवाबदेही तय होगी:श्रीमती विजया जाधव, जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त

    पिछले माह संपन्न हुए 9वीं व 10वीं के मासिक मूल्यांकन परीक्षा में 25 विद्यालय ऐसे रहे जिनका प्रदर्शन काफी खराब रहा । परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले हाई स्कूलों का सभी बीईईओ निरीक्षण करेंगे तथा बोर्ड परीक्षा को देखते हुए बच्चों के प्रदर्शन में कैसे सुधार आए इसकी कार्ययोजना बनाते हुए तैयारी करायें, सभी बीईईओ को प्रत्येक माह में अपने पोषक क्षेत्र के 15 विद्यालयों का निरीक्षण सुनिश्चित करना है, लक्ष्य पूरा नहीं होने पर वेतन पर रोक लगाया जाएगा…

     

    ये बातें उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने शिक्षा विभाग के समीक्षा बैठक में कही । उन्होने स्पष्ट कहा कि बीईईओ अपनी जवाबदेही समझते हुए खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों में रेमेडियल क्लास करायें, बच्चों में पठन पाठन के प्रति रूचि लायें, ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था सभी हाईस्कूलों में शुरू की गई है जहां जिला स्तर से विशेषज्ञ शिक्षक रोज जुड़ते हैं, बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति हो इसे सुनिश्चित करेंगे । समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आयोजित इस बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नन्दकिशोर लाल, निदेशक एनईपी श्रीमती जयोत्सना सिंह, डीईओ श्रीमती निर्मला बरेलिया, डीएसई सुश्री निशु कुमारी, एसडीओ(शिक्षा) श्री आशीष पांडेय, सभी प्रखंडों के बीईईओ, सीआरपी तथा शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।

    समीक्षा बैठक में सर्व शिक्षा अभियान, एमडीएम एवं अन्य शिक्षा विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त द्वारा सख्त निर्देश दिया गया कि ईविद्यावाहिनी में बच्चों का अटेंडेंस दर्ज हो जाने के बाद ही एमडीएम का राशन निकलेगा । जिले में 515 विद्यालय ऐसे हैं जहां अभी भी ई विद्यावाहिनी में बच्चों की उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रही। डीईओ को सभी 515 विद्यालयों के हेडमास्टर को शो कॉज करते हुए वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया । 24 फीसदी शिक्षक ऐसे हैं जो ई विद्यावाहिनी में अटेंडेंस नहीं बना रहे। उपायुक्त द्वारा डीईओ को इसकी जांच करने तथा ई विद्यावाहिनी में अटेंडेस नहीं बनाने वाले शिक्षकों का वेतन का भुगतान नहीं करने का निर्देश दिया गया।

    पूरे जिले में करीब तीन हजार बच्चे हैं जिनका बैंक खाता खोलने के लिए आधार नंबर या अन्य त्रुटि के कारण बैंकों में फॉर्म जमा नहीं हो पा रहा । उपायुक्त ने सभी प्रखंडो में 16 दिसंबर से कैम्प मोड में सभी सीएससी को टैग करते हुए बच्चों का आधार बनवाने, पहले से बने आधार में कोई त्रुटि हो तो उसे सुधारने तथा इसके बाद भी कोई अन्य कारण से बैंक अगर फॉर्म नहीं स्वीकार कर पा रहे हों तो उसमें सुधार कर अगले 7 दिन में सभी तीन हजार बच्चों के फॉर्म जमा कराने के निर्देश दिए । उपायुक्त द्वारा सभी बीईईओ को सख्त हिदायत दी गई कि बैंक खाता नहीं होने के कारण अगर बच्चों को प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलती हो तो सभी बीईईओ की जवाबदेही तय की जाएगी । सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 1 लाख 64 हजार छात्रों को प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ मिलना है, जिसमें 1 लाख 16 हजार की ऑनलाइन इंट्री हुई है, शेष बच्चों की इंट्री भी एक सप्ताह में कराने का निर्देश दिया गया ।

    एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने सभी बीईईओ को गुरू गोष्ठी में शिक्षकों की काउंसिलिंग करने की बात कही। पैरेंट टीचर मीटिंग में बच्चों का पठन पाठन रिपोर्ट अभिभावकों से साझा करने, कोई बच्चा कई दिनों से स्कूल नहीं आ रहे हो तो उनके घर जाकर बच्चों एवं अभिभावकों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड के पूर्व लोकायुक्त स्वर्गीय डी एन उपाध्याय जी को समर्पित पुस्तक ” ध्रुव – एक दिव्यात्मा का आलोक वरण ” का लोकार्पण
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.