Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंचायत चुनाव में चुनाव प्रचार के बदले अंदाज, सोशल मीडिया हावी
    बिहार

    पंचायत चुनाव में चुनाव प्रचार के बदले अंदाज, सोशल मीडिया हावी

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ब्यूरो प्रिंस कुमार मिठू

    मधेपुरा (बिहार)पंचायत चुनाव में अपने प्रचार प्रसार करने के लिये प्रत्याशी तरह-तरह के पैतरे अपना रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा सोशल मीडिया हावी हो रहे हैं। हो भी क्यों ना आधुनिकता से भरी आम जन जीवन में जहां व्हाट्सएप एव तरह तरह के सोशल मीडिया प्लेटफार्म खूब प्रचलित है

    इसका फायदा पंचायत चुनाव के उम्मीदवार भी उठा रहे हैं।पंचायत चुनाव में संभावित उम्मीदवार हर दिन की प्रचार प्रसार अभियान के तस्वीर एव अपने वादे, निवर्तमान जनप्रतिनिधि का खामियां एवं अपनी खूबियों को गिना कर सोशल मीडिया पर डालना नहीं भूल रहे है। तस्वीरों के साथ नये वादे व पंचायत के सर्वांगीण विकास के साथ खुद को बेहतर उम्मीदवार दिखाने की होड़ लगी है। साथ ही पुराने जनप्रतिनिधियों द्वारा सोशल साइड पर एक बार और मौका देने की बात कही जा रही है।

    साथ ही संभावित प्रत्याशी अलग-अलग अंदाज में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।कोई मुखिया बनने पर काम करने का दावा कर रहा है। कोई अपने पिछले पाँच साल के काम का हिसाब किताब बता रहा है। भोजपुरी के हिट गानों के साथ बनाया गया वीडियो पंचायत चुनाव में खूब वायरल हो रहा है।सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो धूम मचा रखा है। अलग-अलग प्लेटफार्म पर बन रहे ऐसे वीडियो के पंचायत चुनाव में मांग भी बढ़ गयी है।वीडियो ऐसे गानों पर जो पहले से काफी हिट हैं।हर तरफ पंचायत चुनाव की धूम है। इसका बड़ा कारण है कि अपने गांव से प्रदेशों में रहने वाले मतदाता भी सोशल मीडिया से रूबरू होकर अपने गांव घर के दैनिक दिनचर्या से अवगत होते हैं। ऐसे में इसका लाभ संभावित प्रत्याशी उठाना चाहते हैं। उन तक भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी खूबियों को बड़ी आसानी से पहुंचा देते हैं।

    जिस वजह से गांव के रोचक वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जमकर शेयर कर रहे हैं।गांव में क्या चल रहा है और किस तरह से मतदाता को रिझा रहे है। यह भी वीडियो में दिख रहा है। वीडियो देखने वालों को भी गांव में हो रही पंचायत चुनाव की हलचल का पता चल रहा है।हर दिन कोई न कोई वीडियो लोगों के मनोरंजन के लिए पंचायत चुनाव का सोशल मीडिया पर आ रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्षेत्रीय निदेशक करेंगे शिविर का उद्घाटन
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दर्जनों लाभुकों के बीच ग्रीन राशन कार्ड का वितरण किया

    Related Posts

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    धनतेरस पर समसा , मंसूरचक बाजार में उमड़ा खरीदारों का सैलाब, देर शाम तक रही चहल-पहल

    November 6, 2026

    महामना नॉलेज हेरिटेज स्कूल में दीपावली एवं छठ पूजा महोत्सव आयोजित

    November 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.