नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में ए एस जी आई हॉस्पिटल के 20वीं स्थापना दिवस पर साकची पुलिस हॉस्पिटल में लगाया निशुल्क नेत्र जांच शिविर ट्रैफिक पुलिस कर्मी को निशुल्क बांटे गए सनग्लासेस
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर । ए एस जी नेत्र चिकित्सालय के आज दिनांक 10 दिसंबर को 20 साल सफलतापूर्वक पूर्ण हुए है इस उपलक्ष्य में आज पुलिस हॉस्पिटल साकची जमशेदपुर परिषर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन कर ए एस जी हॉस्पिटल के द्वारा एक विशेष मुहिम की शुरुवात की जा रही है जो हमारे शहर के पुलिसकर्मियो के लिए है। आज दिनांक 10 दिसंबर से 09 जनवरी तक ए एस जी हॉस्पिटल परिषर में सभी पुलिसकर्मियो के लिए निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर की शुरुवात हो रही है जिसमे पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ आकर नेत्र परीक्षण करवा सकते है साथ ही हॉस्पिटल के द्वारा बताया गया की इस मुहिम के तहत पूरे महीने पुलिस लाइन्स और पुलिस स्टेशंस पर भी निशुल्क नेत्र शिविर संपन्न किये जायगे। देश भर में एएसजी के सभी 180 ब्रांचेज में यह मुहिम चलाई जा रही है।
आज शिविर की शुरुआत जमशेदपुर के वरिष्ठ एसपी श्री पीयूष पांडे और सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने किया । इस कार्यक्रम में जमशेदपुर जिला पुलिस बल के सभी पुलिस उप अधीक्षक, निरीक्षक, एएसआई उपस्थित थे।
आज पुलिस अस्पताल जमशेदपुर में 100 पुलिस कर्मियों की जांच उपरांत ट्रैफिक पुलिस कर्मी को सनग्लासेस बांटी गयी। यह कार्यक्रम एएसजी नेत्र अस्पताल में •09/01/2026 तक जारी रहेगा। आपको सूचित किया जाता है कि एएसजी आई हॉस्पिटल जमशेदपुर में राज्य कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सेवाएं उपलब्ध हैं।
इस कार्यक्रम में एएसजी आई हॉस्पिटल से श्याम बिहारी शर्मा, फहीम काज़मी, नजमुल हसन, एमडी इमरान, आनंद मिश्रा, नैना कुमारी, एसआरके कमलेश और पुलिस अस्पताल से मंज़र जी और राकेश दुबे ने सराहनीय कार्य किया है।

