बेगूसराय : बेगूसराय में एक 10 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें घर का मालिक नौकर सहित कुल 6 लोग शामिल हैं। इस मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि सब आरोपी मुख्य आरोपी गुड्डू सिंह के घर में रहते थे क्योंकि यही लोग हत्या के बाद शव को छिपाने में मदद किया था। कुल मिलाकर 6 अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है फिलहाल पुलिस और तहकीकात में जुटी हुई है। के एसपी ने बताया कि इस घटना में की सूचना मिलने के बाद 6 लोगों को जो उस घर में रहा करते थे।उन्हें गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने यह भी बताया कि लड़की का शव जमीन के अंदर 10 फीट कर गाड़ कर रखा गया था। खुदाई के बाद लड़की के शव को बरामद किया गया है। इस मामले में घटनास्थल पर FSL टीम पहुंच गई है और पूरे घर की तलाशी जारी है।
बताते चलें कि बीती रात बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा पंचायत एक के छोटखुट गावं की रहने वाली मीठी कुमारी जो 24 तारीख से अपने घर से लापता थी उसका शव पुलिस ने पड़ोस के घर से बरामद कर लिया है इसके बाद पूरे गांव में तनाव व्याप्त है। इस घटना में आक्रोशित लोगों ने घर पर चढ़कर तोड़फोर और आगजनी की भी घटना को अंजाम दिया गया।
घटना के बाद मौके वारदात पर पहुंचकर पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों की जानकारी होने की बात कही है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि मुख्य आरोपी गुड्डू सिंह एवं ओम सिंह उस घर में एक नौकर महेश कुदल एक पूर्व मुखिया राकेश कुमार नवीन कुमार एवं संजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि सब आरोपी मुख्य आरोपी गुड्डू सिंह के घर में रहते थे क्योंकि यही लोग हत्या के बाद शव को छिपाने में मदद किया था। कुल मिलाकर छः अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है फिलहाल पुलिस और तहकीकात में जुटी हुई है।