Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में मिहीजाम नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में मिहीजाम नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में मिहीजाम नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: जिलाध्यक्ष सुमित शरण नें कहा अहिल्याबाई होलकर का जन्म 31 में 1925 को हुआ था,वो एक महान शासिका और परोपकारी महिला थी! उन्होंने होलकर राजवंश के शासनकाल में मालवा क्षेत्र अपनी पहचान बनाई और एक कुशल प्रशासिका के रूप में अपनी सेवाएं दी उन्होंने धर्म,समाज और संस्कृति के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया!आगामी 31 मई को उनके जन्म जयंती को धूमधाम से मनाने को लेकर आज मिहिजाम नगर में बैठक किया गया!भाजपा का हर कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को जन जागरण का माध्यम बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटेगा!बैठक में संगठन के विभिन्न इकाइयों को कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई और सभी कार्यकर्ताओं से इसे ऐतिहासिक सफलता दिलाने का आह्वान किया गया!!
    प्रदेश उपाध्यक्ष सह संथाल परगना प्रमंडल के प्रभारी बालमुकुंद सहाय ने कहा कि हमारे इतिहास को कुछ इतिहासकारों द्वारा पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर हमारे महापुरुषों,आदर्शों , राष्ट्रवादियों के बारे में नही बताया गया।रानी अहिल्याबाई होल्कर केवल एक राजमाता नहीं थी वह एक युगदृष्टा थी उनके द्वारा समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए किए गए कार्य आज भी हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत है!अहिल्याबाई होलकर अपने बचपन से ही धार्मिक,समाजिक प्रवृति की थी!उन्होंने कहा कि बिना युद्घ किये ही अपनी कूटनीति से युद्घ जीतने वाली महिला का नाम अहिल्याबाई होलकर था!अहिल्याबाई की कार्यशैली,उनके कूटनीतियों, समाज सुधारों से प्रभावित होकर कई रियासत अहिल्याबाई के राज्य के साथ हो गए!
    मुख्य अतिथि निरसा की पूर्व विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने कहा कि पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर के बारे में बोलना सूर्य को दिया दिखाने के समान होगा! उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे हमे अहिल्याबाई जी को प्रेरणा मानकर घर के जिम्मवारियो के साथ-साथ समाज के हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना होगा! साथ ही समाज के उत्थान में हम महिलाओ की भूमिका भी सुनिश्चित करना है!अहिल्याबाई ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भारत-भर के प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों में मन्दिर बनवाए, घाट बँधवाए, कुओं और बावड़ियों का निर्माण किया, मार्ग बनवाए-काशी विश्वनाथ में शिवलिंग को स्थापित किया, भूखों के लिए अन्नसत्र (अन्न क्षेत्र) खोले, प्यासों के लिए प्याऊ बिठलाईं, मन्दिरों में विद्वानों की नियुक्ति शास्त्रों के मनन-चिन्तन और प्रवचन हेतु की!
    नाला के पूर्व प्रत्याशी माधव चंद्र महतो नें कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे महान व्यक्तित्वों की जयंती को केवल उत्साह के रूप में नहीं,बल्कि एक अभियान के रूप से मनाती है! ताकि हमारी नई पीढ़ी को हमारे इतिहास और संस्कारों से जोड़ा जा सके! इस ऐतिहासिक अवसर को भव्य और प्रेरणादायक बनाने के लिए हम सब प्रतिबद्ध हैं!रानी अहिल्या बाई का जीवन सामाजिक न्याय,नारी सशक्तिकरण और धर्म के प्रति सेवा भावना का प्रतीक है!
    भाजपा नेता ऋषभ तिवारी ने कहा कि अहिल्याबाई के बारे में कहा जाता है कि वो न्यायप्रिय थी,इस सम्बंध में कहा जाता है कि अहिल्याबाई ने अपने पुत्र को भी मृत्युदंड दे दिया था!हमारी संस्कृति प्रेरणादायक है!हमे पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी के विचारों को आज के समय मे अपने जीवन मे आत्मसात करने की जरूरत है!
    कार्यक्रम का संचालन सँयुक्त रूप से जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक अभय सिंह तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन नें किया!
    कार्यक्रम में मुख्य रूप से मिहिजाम नगर परिषद के अध्यक्ष कमल गुप्ता,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे,,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राय,संतन मिश्रा,जिला महामंत्री मितेश साह,किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल,जामताड़ा नगर पंचायत उपाध्यक्ष चंडी चरण दें,भाजपा नेता सुनील हांसदा,ज़िला मंत्री मोहन शर्मा,ज़िला मिडिया प्रभारी आभा आर्या,महेंद्र मंडल, विष्णु मंडल,मिहिजाम नगर अध्यक्ष लोकेश महतो,परिचय मंडल,अनिता शर्मा,ब्यूटी सिंह,दीपक सिन्हा,मनोज गोस्वामी, शुभम साव, दीपक शर्मा सहित अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर का साकची बाजार पूरी तरह से अतिक्रमण की ज़द में:आकाश शाह
    Next Article प्रधानमंत्री जी का “एक देश, एक चुनाव” का सपना अवश्य साकार होगा – अमरप्रीत सिंह काले

    Related Posts

    यूपी : डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    August 4, 2026

    गुजरात : चांदीपुरा वायरस ने मचाया कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

    August 4, 2026

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूपी : डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    गुजरात : चांदीपुरा वायरस ने मचाया कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    तमिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

    सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस : यौन केस मामलों में लज्जा भंग या बेबस महिला जैसे शब्दों का न हो इस्तेमाल

    लॉक अप के विनर को लेकर चर्चा तेज, शिवांगी जोशी के नाम की खबरों से सोशल मीडिया पर बहस

    संसद की कार्यवाही में व्यवधान डाल रहे कांग्रेस और उसके सहयोगी दल: भाजपा

    फुटपाथ पर पैदल चलना मौलिक अधिकार, सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को तत्काल निशानदेही के दिए निर्देश

    कोहली-गंभीर विवाद पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा खुलासा, आक्रामकता जरूरी लेकिन सीमा नहीं लांघनी चाहिए

    नंबर प्लेट छिपाने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धोखाधड़ी नहीं मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.