Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कटिहार जिला में बिजली विभाग के कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन के क्रम में भीड़ में सम्मिलित असमाजिक तत्वों के द्वारा बिजली कर्मियों एवं पुलिस टीम पर भी लाठी-डण्डा, ईंट तथा पत्थर से किया जानलेवा हमला ।
    Breaking News बिहार

    कटिहार जिला में बिजली विभाग के कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन के क्रम में भीड़ में सम्मिलित असमाजिक तत्वों के द्वारा बिजली कर्मियों एवं पुलिस टीम पर भी लाठी-डण्डा, ईंट तथा पत्थर से किया जानलेवा हमला ।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आम जनता से अपील है कि किसी भी प्रकार के अफवाहों पर नहीं ध्यान दें, कानून को हाथ में नहीं लें तथा शान्ति बनाये रखने में पुलिस प्रशासनt का सहयोग करें।

    बिहार ब्यूरो चीफ चन्दन शर्मा

    पटना ,बिहार : पुलिस मुख्यालय पटना द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 26 जुलाई .2023 को लगभग 12:30 बजे कटिहार जिला के बारसोई थानान्तर्गत कथित बिजली की समस्या को लेकर थाना से लगभग 100 मीटर पूरब बारसोईअनुमण्डलीय कार्यालय परिसर स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पर लगभग 1 हजार की संख्या में स्थानीय नागरिकों के द्वारा उग्र प्रदर्शन किया गया । उग्र प्रदर्शन के क्रम में भीड़ में सम्मिलित असमाजिक तत्वों के द्वारा बिजली कर्मियों पर हमला कर दिया गया ।सूचना पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु बिजली विभाग के कार्यालय पर पहुँची पुलिस टीम पर भी उग्र असमाजिक तत्वों के द्वारा लाठी-डण्डा, ईंट तथा पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया गया पुलिस के द्वारा उपद्रवियों को सर्वप्रथम चेतावनी दी गयी । चेतावनी नहीं मानने पर सीमित बल प्रयोग कर उन्हें नियंत्रित करने का प्रयास किया गया किन्तु भीड़ नियंत्रित नहीं हुयी

    तथा हमला करती रही।अनियंत्रित भीड़ के हमलावर होने तथा नियंत्रित नहीं होने की स्थिति में पुलिस बल के
    द्वारा बिजली कर्मियों के प्राण रक्षा हेतु एवं आत्मरक्षार्थ नियंत्रित एवं सीमित फायरिंग की गयी।उग्र भीड़ में सम्मिलित 1 व्यक्ति की मृत्यु होने तथा 2 अन्य के जख्मी होने की सूचना है।
    उग्र भीड़ के हमले में लगभग 1 दर्जन पुलिसकर्मी तथा बिजली विभाग के कर्मियों के जख्मी होने की सूचना है। जख्मियों का इलाज अनुमण्डल अस्पताल, बारसोई में चल रहा है घटनास्थल पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बारसोई सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं बल उपस्थित हैं। जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक, कटिहार भी घटना स्थल पर पहुँच कर घटना की विस्तृत जाँच कर रहे हैं।इस सम्बन्ध में प्राथमिकी अंकित कर यथोचित अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही
    है स्थिति नियंत्रण में है।
    आम जनता से अपील है कि किसी भी प्रकार के अफवाहों पर नहीं ध्यान दें, कानून को हाथ में नहीं लें तथा शान्ति बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला विविध सेवा प्राधिकार द्वारा महिला के अधिकार पर किया गया सेमिनार
    Next Article मंजिल पाने के लिए पार्टी के कार्यक्रमों विचारों से जुड़ कर सरजमीन पर काम करें :जगदानंद सिंह

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.