Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “ टाटा जयनगर वाया दरभंगा ट्रेन नहीं तो सांसद को वोट नहीं”
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    “ टाटा जयनगर वाया दरभंगा ट्रेन नहीं तो सांसद को वोट नहीं”

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    “ टाटा जयनगर वाया दरभंगा ट्रेन नहीं तो सांसद को वोट नहीं”

    विद्याप्ति परिषद बागबेड़ा के प्रांगण में विद्यापति परिषद बागबेड़ा के कार्यकारिणी एवं वरिष्ठ मिथलांचल निवासियों की बैठक हुई।

    संज्ञान हो कि 22 सितंबर 2024 को भारतीय रेलवे द्वारा टाटा से जयनगर वाया दरभंगा ट्रेन परिचालन की घोषणा हुई थी। जिसमे ट्रेन परिचालन का दिन एवं समय सब अंकित था। लेकिन उसके उपरांत कई ट्रेन ( जैसे टाटा बक्सर और टाटा आरा) की घोषणा हुई पर टाटा जयनगर ट्रेन के परिचालन संबंधित विषय पर कोई चर्चा नहीं है।

     

     

    जिसपर पिछले कई दिनों से जमशेदपुर और आसपास के छेत्र के मिथिलावासी(जिनकी संख्या लगभग दो लाख से ज़ादा है) निराश है और भड़के हुए हैं। उनका मानना है कि पिछले 20 25 सालों से हमारी ट्रेन की माँग पर किसी सांसद ने धयान नहीं दिया है। जबकि मिथिला के हर कार्यक्रम में सांसद और विधायकों को आमंत्रित किया गया उनको सम्मान दिया गया और ट्रेन संबंधित माँग भी उनके समक्ष रखी गई। ख़ासकर पूर्वी सिंहभूम के सांसद ने पूरा भरोसा दिलाया था कि इस साल मिथिला बासियों को टाटा जयनगर ट्रेन की सौग़ात ज़रूरत मिलेगी।

    जिसके उपरांत विद्यापति परिषद बागबेड़ा के अध्यक्ष अनूप मिश्रा उर्फ़ ज्योति के अध्यक्षता में विरोध दर्ज करने के लिए एवं ट्रेन के लिये आगे के कार्यक्रम हेतु बैठक का आयोजन हुआ ।

     

     

     

    बैठक में अपने विचारों को रखते हुए संस्था के वरिष्ठ सदस्य बागबेड़ा निवासी अशोक चौधरी ने कहा कि आज मिथिलावासी अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है। और सांसद महोदय के आश्वाशन के उपरांत भी हमे निराशा ही हाथ लगा है। जुगसलाई के बिनोद झा ने कहा कि अब खुलकर अपने निराशा को व्यक्त करने का समय आ गया है और कहा कि जबतक ट्रेन नहीं दिया जाता तब तक किसी भी सांसद या विधायक का स्वागत या कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया जाना चाहिए। सोनारी के अखिलेश झाँ ने अपने अभिभाषण में कहा की सभी मैथिल संस्थाओं से संपर्क साध कर सुनियोजित तरीक़े से काम करने की ज़रूरत है। हरारगुट्ठू निवासी अशोक मिश्रा ने इस बैठक के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और लड़ाई अंत तक लड़ने की बात की। आदित्यपुर के निलेश झा ने इस लड़ाई में हर संभव मदद की बात की। बिष्टुपुर निवासी आकाश चंद्र मिश्रा ने इस कार्यक्रम को जमशेदपुर के विभिन्न छैत्र में चालाने की बात की और कहा कि इसबार चरणबद्ध तरीक़े से सांसद का विरोध किया जाना चाहिए।

     

     

     

    बैठक में निम्नलिखित विषय पर सहमति बनी –
    1) टाटा जयनगर वाया दरभंगा ट्रेन नहीं तो सांसद को वोट नहीं ।
    2) मिथिला वसियों के सभी संस्थाओं जैसे मिथिला सांस्कृतिक परिषद, लक्ष्मीनाथ गोस्वामी संस्था, अंतर्रास्त्रीय मिथिला परिषद, ललित नारायण संस्था आदि से संपर्क कर समन्वय या संघर्ष समिति के माध्यम से अपने आगे का मार्ग प्रशस्त करना।
    3) सभी संस्थाओं के साथ अगली बैठक दिनांक 5 मार्च दिन मंगलवार को संध्या 5 बजे स्थान विद्यापति परिषद में करने पर सहमति बनी।
    4) समन्वय या संघर्ष समिति बनने के उपरांत जमशेदपुर के बाँकी जगहों पर “ट्रेन नहीं तो सांसद को वोट नहीं”कार्यक्रम चलाया जाएगा।
    5) जब तक ट्रेन नहीं तब तक विद्यापति परिषद बागबेड़ा के कार्यक्रम में सांसद महोदय एवं विधायक महोदय को आमंत्रित नहीं किया जाएगा।
    धन्यवाद ज्ञापन विद्यापति परिषद के महासचिव अखिलेश मिश्र ने किया।

    बैठक में निम्नलिखित लोग उपस्थित थे। अध्यक्ष अनूप मिश्रा, महासचिव अखिलेश मिश्र, गोपाल झा, आकाश मिश्रा, अशोक चौधरी, हरिमोहन झा, बिनोद झाँ, अखिलेश झा, उमाकान्त झाँ, अशोक मिश्रा, निलेश झाँ, चंद्रशेखर मिश्रा, अवधेश मिश्रा, राकेश झाँ, संजीत मिश्रा, संजय कुमार झा, संजय मंडल, कन्हैया मिश्रा आदि।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा में जुट रही जन सैलाब से मोदी की नींद उड़ गई है : सुधीर कुमार पप्पू
    Next Article श्री श्री सिद्धेश्वरी नाथ मंदिर कमेटी‌ के तत्वाधान मे दो दिन के महाअष्टजाम हरि कीर्तन के आयोजन

    Related Posts

    भाजपा मेझिया मंडल की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

    June 4, 2026

    सरायकेला भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना में सफल एंजियोप्लास्टी के बाद स्वास्थ्य में सुधार

    June 4, 2026

    मतदाता सूची शुद्धिकरण व मैपिंग सूची नहीं लगने पर भाजपा युवा नेता ने जताई नाराजगी

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा मेझिया मंडल की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

    सरायकेला भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान को आया दिल का दौरा, मेडिट्रिना में सफल एंजियोप्लास्टी के बाद स्वास्थ्य में सुधार

    मतदाता सूची शुद्धिकरण व मैपिंग सूची नहीं लगने पर भाजपा युवा नेता ने जताई नाराजगी

    कुंडहित प्रखंड में ‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो’ कार्यक्रम का समापन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की

    साकची में पप्पू सरदार ने एक पेड़ मां-बहन के नाम” थीम के साथ निःशुल्क बांटे 400 फलदार पेड़-पौधे

    सेक्टर-12 शराब दुकान में सेंधमारी का खुलासा, 335 लीटर शराब के साथ चार आरोपी दबोचे गए

    नाम के अनुरूप काम कर रहे हैं कृष्ण कुमार। भाग 01

    केंद्रीय एवं थाना शांति समिति ने नगर पुलिस अधीक्षक ललित मीणा का किया स्वागत

    पर्यावरण सप्ताह के तहत आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 फलदार पौधों का वितरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.