Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अकाउंटेंट के खिलाफ आरोप साबित होते हैं तो उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता
    Breaking News झारखंड

    अकाउंटेंट के खिलाफ आरोप साबित होते हैं तो उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अकाउंटेंट के खिलाफ आरोप साबित होते हैं तो उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता
    राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर में है. वैसे स्वास्थ्य मंत्री का यह गृह जिला भी है. जहां हर शुक्रवार शनिवार और रविवार को मंत्री जनता दरबार लगाते हैं, और फरियादियों की फरियाद सुन कर ऑन द स्पॉट फैसला भी लेते हैं. रविवार को जनता दरबार में सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड की सहियायें पहुंची. जहां उन्होंने मानदेय भुगतान के एवज में अकाउंटेंट सुनील कुमार पर घूस मांगने और नहीं देने के एवज में सहियाओं का मानदेय नहीं देने की शिकायत की. जिस पर मंत्री ने त्वरित संज्ञान लेते हुए एनएचआरएम के डायरेक्टर को तत्काल सहियाओं के मानदेय का भुगतान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. साथ ही सिविल सर्जन को मामले की जांच कर दोषी अकाउंटेंट को नौकरी से बर्खास्त करने का निर्देश जारी कर दिया है. स्वास्थ्य मंत्री ने साफ शब्दों में कहा है, कि अगर अकाउंटेंट के खिलाफ आरोप साबित होते हैं तो उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. वहीं स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद सहियाओं ने स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया. विदित रहे कि गम्हरिया प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में 202 सहियायें हैं, जबकि अर्बन एरिया में 39 सहियायें सेवा दे रही हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड की हेमंत सरकार न केवल मगरूर है, बेशर्म भी है: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
    Next Article पार्टी के बढ़ते जनाधार और रुझान यह बताता है कि आनेवाला वक्त इस प्रदेश की बागडोर सुदेश जी के हाथों में होगी:-रामचन्द्र सहिस

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.