Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अगर नरेंद्र मोदी फिर पीएम बने तो यह देश का आखिरी चुनाव होगा: मल्लिकार्जुन खरगे
    Breaking News Headlines ओड़िशा राजनीति

    अगर नरेंद्र मोदी फिर पीएम बने तो यह देश का आखिरी चुनाव होगा: मल्लिकार्जुन खरगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भुवनेश्वर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि भाजपा का काम केवल लोगों को लड़ाकर सत्ता में बने रहना है। नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह देश में चुनाव नहीं होने देंगे। यह देश में आखिरी चुनाव होगा। खरगे  भुवनेश्वर में ओडिशा बचाओ रैली को संबोधित कर रहे थे। खरगे ने कहा कि मोदी कहते हैं कि कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। एक रैली को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ”अगर नरेंद्र मोदी एक और चुनाव जीतते हैं, तो देश में तानाशाही होगी.” कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों से बीजेपी और आरएसएस से दूर रहने का आग्रह करते हुए आरोप लगाया कि वे जहर के समान हैं.

     

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ”आपको और एक बात कहता हूं, ये आखिरी चुनाव है. अगर मोदी जी फिर से आ गए तो चुनाव नहीं होने देंगे. देश में तानाशाही आ जाएगी.

    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ”डरकर कोई दोस्ती छोड़ रहा है, कोई पार्टी छोड़ रहा है, कोई गठबंधन छोड़ रहा है, अरे, इतने डरपोक लोग अगर रहे तो क्या ये मुल्क बचेगा, क्या ये संविधान बचेगा, क्या ये डेमोक्रेसी बचेगी, इसलिए ये आखिरी चांस है आपको वोट देने का. इसके बाद कोई वोट नहीं देगा क्योंकि रूस में पुतिन का जो प्रेसिडेंट इलेक्शन होता है, वैसा ही होता चला जाएगा.”

    उन्होंने कहा, ”ध्यान में आ रहा है आपको, इसके बाद नो चुनाव, वो अपनी ताकत के ऊपर चलाएंगे, चुनकर आएंगे… तो संविधान की रक्षा करना, डेमोक्रेसी की रक्षा करना इलेक्शन बार-बार होना, इसकी जिम्मेदारी आपके ऊपर है. आप अगर चाहते हो तो डेमोक्रेसी बच सकती है. अगर आप नहीं चाहते हो, गुलाम रहना चाहते हो तो फिर आपकी मर्जी.”

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में लौटने पर मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया कि इसका चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के महागठबंधन छोड़ने से हम कमजोर नहीं होंगे. उन्होंने कहा, ”हम बीजेपी को हराएंगे.” कांग्रेस अगर कुछ नहीं करती तो मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री नहीं बनते और देश में आज भी 30 लाख वैकेंसी है। हर साल दो करोड़ नौकरी देने की गारंटी मोदी ने दी थी, दी क्या? मोदी, आपको दोबारा गुलाम बनाना चाहते हैं। आपको अपना हक चाहिए तो मोदी को सत्ता में आने से रोकना होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के बयान से बवाल कहा- पीएम मोदी का ग्राफ नीचे लाना है
    Next Article संयुक्त किसान मोर्चा एवं ट्रेड यूनियन तथा असंगठित क्षेत्र के मजदूर यूनियन द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी बंदी के समर्थन में भगवानपुर में सीपीआई सीपीएम के कार्यकर्ताओं ने बैंक और ब्लॉक आर टी पीएस केंद्र को करवाया बंद ।

    Related Posts

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    May 28, 2026

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    May 28, 2026

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.