Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रणव का उपहार मैं हूं सृजन का त्यौहार मै हूं
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य

    प्रणव का उपहार मैं हूं सृजन का त्यौहार मै हूं

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 8, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रणव का उपहार मैं हूं सृजन का त्यौहार मै हूं

     

    प्रणव का उपहार मैं हूं

    सृजन का त्यौहार मैहूं

     

     

     

    हो अगर अन्याय तो मैं
    क्रोध की ज्वाला अनल हूं।
    चरण में शिव धाम लेकर
    भैरवी काली प्रबल हूं।
    मृदुल हूं मैं पांखुरी सी
    सोम गंगा धार हूं मैं।।

     

     

     

    प्राण सर की तरलता में
    मैं जलज‌ शतदल खिली हूं।
    अहम् से जो जल रहे हैं
    लेप बन उनसे मिली हूं ।
    मखमली चादर बिछाती
    गेह का सत्कार हूं मैं।।

     

     

     

    गोद में जीवन समेटे
    मैं प्रफुल्लित भी रही हूं।
    और ममता नित समर्पित
    मैं शहीदों की मही हूं।
    राखियां सिन्दूर अर्पित
    राष्ट्र का आधार हूं मैं।।

     

     

     

     

    भावना हूं कामना हूं
    श्रेष्ठतम की याचना हूं
    युद्ध भूमि की पताका
    तपोवन की साधना हूं
    ‌साम की पावन ऋचा मैं
    अखिल मन का सार हूं मैं।।

    डॉ रागिनी भूषण

     

     

     

    प्रणव का उपहार मैं हूं सृजन का त्यौहार मैहूं
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सखी वन स्टाप सेंटर, राजबाड़ी, जामताड़ा में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

    Related Posts

    संवाद से समाधान: महावीर दर्शन में संवाद की संस्कृति और समाधान की दिशाएं

    August 4, 2026

    व्हेल की उल्टी की तस्करी का भंडाफोड़, 2 करोड़ से ज्यादा की एम्बरग्रीस जब्त

    August 4, 2026

    महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों में जंक फूड पर लगाया प्रतिबंध, स्वस्थ भविष्य की ओर कदम

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संवाद से समाधान: महावीर दर्शन में संवाद की संस्कृति और समाधान की दिशाएं

    व्हेल की उल्टी की तस्करी का भंडाफोड़, 2 करोड़ से ज्यादा की एम्बरग्रीस जब्त

    महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों में जंक फूड पर लगाया प्रतिबंध, स्वस्थ भविष्य की ओर कदम

    वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़: वसई पुलिस ने जब्त की 2 करोड़ की एम्बरग्रीस, पांच गिरफ्तार

    वसई में एम्बरग्रीस तस्करी का भंडाफोड़: 2 करोड़ की व्हेल उल्टी जब्त, पांच गिरफ्तार

    महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों में जंक फूड पर लगाया प्रतिबंध, स्वस्थ बचपन की पहल

    संवाद से समाधान: महावीर दर्शन में संवाद की संस्कृति और समाधान की दिशाएं

    प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा का अहंकार चकनाचूर

    महाराष्ट्र सरकार की सराहनीय पहल: स्कूलों में जंक फूड पर प्रतिबंध, स्वस्थ भविष्य की ओर

    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत ने दिया अहंकार के अंत का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.