Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्य पर करीबी नजर रख रही हूं : ममता
    Breaking News Headlines ओड़िशा

    प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्य पर करीबी नजर रख रही हूं : ममता

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्य पर करीबी नजर रख रही हूं : ममता

     

     

    कोलकाता:  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के तटीय इलाकों में चक्रवात ‘रेमल’ से पहुंचे नुकसान को लेकर मंगलवार को चिंता जतायी और कहा कि वह प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों पर करीबी नजर रख रही हैं।

    उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन के प्रति भी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

     

     

    बनर्जी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं चक्रवात ‘रेमल’ के मद्देनजर सभी के सुरक्षित होने की कामना करती हूं और मैं मृतकों के परिजनों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।’’

    उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि यह मुश्किल वक्त जल्द ही खत्म हो जाएगा। उन्होंने चक्रवात के कारण परेशानी में फंसे लोगों की मदद करने वाले सभी व्यक्तियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

     

     

    मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं राहत कार्यों पर करीबी नजर रख रही हूं, मैं उन भाइयों और बहनों का हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहती हूं जो इस गंभीर स्थिति में लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। हम कामयाब होंगे।’’

     

     

    चक्रवात ‘रेमल’ के कारण छह लोगों की मौत हो गयी है। राज्य के तटीय क्षेत्रों ने सोमवार को इस चक्रवात का दंश झेला और इससे राज्य में बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान होने की खबर है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेजरीवाल की याचिका सूचीबद्ध करने पर प्रधान न्यायाधीश फैसला करेंगे: उच्चतम न्यायालय
    Next Article “अग्निपथ” योजना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा: कांग्रेस

    Related Posts

    मोबाइल ठगी: सोते हुए लोगों की जेब काट रहे अदृश्य चोर

    July 15, 2026

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं: लोकतंत्र की मर्यादा पर गंभीर सवाल

    July 15, 2026

    सोते हुए लोगों की जेब काट रहे अदृश्य चोर: मेहनत की कमाई पर मंडराता खतरा

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मोबाइल ठगी: सोते हुए लोगों की जेब काट रहे अदृश्य चोर

    सरकारी उच्च विद्यालय मटकमबेड़ा मे वन महोत्सव आयोजित 

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं: लोकतंत्र की मर्यादा पर गंभीर सवाल

    सोते हुए लोगों की जेब काट रहे अदृश्य चोर: मेहनत की कमाई पर मंडराता खतरा

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं: लोकतंत्र की मर्यादा पर गंभीर चिंता

    हल्दीपोखर बाजार से मुस्लिम बस्ती होते हुए हेसल जाने वाली सड़क की बदहाली से नारकीय जीवन जी रहे देश हजार की आबादी

    रंकिणी मंदिर विकास कार्य पर विवाद राजनीतिक साजिश, विधायक का पुतला दहन निंदनीय : सिद्वेश्वर सरदार

    पति को दूसरी महिला के साथ देख प्रखंड परिसर में पति ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा

    बड़ा गम्हरिया बस्ती से निकलेगी भव्य रथ यात्रा, जोर शोर से की जा रही तैयारी

    नीलकमल महतो बने बल्लभ स्टील जमीनदाता कल्याण समिति के अध्यक्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.