Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “अग्निपथ” योजना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा: कांग्रेस
    Breaking News Headlines राजनीति

    “अग्निपथ” योजना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा: कांग्रेस

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    “अग्निपथ” योजना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा: कांग्रेस

    नयी दिल्ली: कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि सेना में भर्ती की ‘अग्निपथ’ योजना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।

    पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक खबर का हवाला देते हुए सवाल भी किया कि क्या ये सच नहीं है कि अग्निपथ योजना के तहत भर्ती की संख्या को 75,000 प्रति वर्ष से घटाकर 46,000 प्रति वर्ष कर दिया गया है?

    खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मोदी सरकार द्वारा अग्निवीर (अग्निपथ) योजना थोपने से भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ हुआ है। ”

     

     

    उन्होंने सवाल किया, “क्या ये सच नहीं है कि अग्निपथ ने भर्ती की संख्या को 75,000 प्रति वर्ष से घटाकर 46,000 प्रति वर्ष कर दिया है? क्या ये सच नहीं है कि देश के रक्षा मंत्री को बार-बार दोहराना पड़ रहा है कि वे अग्निवीर योजना पर पुनः विचार करेंगे, बदलाव करेंगे, सुधार करेंगे? क्या ये सच नहीं है कि सैन्य मामलों का विभाग (डीएमए) व सेना नए सैनिकों की भर्ती में लगातार हो रही कमी से चिंतित है जो इस दशक के अंत तक सबसे ऊँचे स्तर पर पहुंचने वाली है? ”

    कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया, “एक तरफ़ देश की सीमाओं पर चीनी घुसपैठ, क़ब्ज़ा और अतिक्रमण हो रहा है, जिससे निपटने के लिए अधिक सैन्य बल चाहिए, दूसरी ओर मोदी सरकार ने अग्निवीर से हमारे देशभक्त युवाओं का जीवन तबाह करने का काम किया है। ”

    उन्होंने कहा, “कांग्रेस की गारंटी है – हम अग्निवीर योजना रद्द करेंगे। तभी हमारे देशभक्त युवाओं को न्याय मिलेगा।”

     

     

     

    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश से दावा किया कि अग्निपथ योजना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ख़तरा है।

    उन्होंने कहा, “भारतीय सशस्त्र बलों को चीनी आक्रमण से बचाने और उनका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूर्वी लद्दाख में बड़े पैमाने पर जवानों की तैनाती लगातार बनाए रखने की आवश्यकता है।”

    रमेश ने कहा, “अग्निपथ ने भर्ती की संख्या को 75,000 प्रति वर्ष से घटाकर 46,000 प्रति वर्ष कर दिया है। इसके परिणामस्वरूप सेवा दे रहे जवानों की संख्या में कमी आएगी, जिससे अगले दशक में हमारी सुरक्षा से समझौता हो सकता है।”

     

     

     

    कांग्रेस महासचिव ने कहा, “एक बात और है। मात्र छह महीने के प्रशिक्षण के बाद अग्निवीरों को युद्ध के लिए तैयार मान लिया जाता है। यह उस नीति का परिणाम है जो मोदी सरकार ने बिना परामर्श के और तीनों सेना प्रमुखों के विरोध के बावजूद बिना सोचे-समझे बनाई। ”

    रमेश ने आरोप लगाया, “निवर्तमान प्रधानमंत्री/स्वघोषित भगवान का अहंकार देश की सुरक्षा से भी बड़ा हो गया है।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्य पर करीबी नजर रख रही हूं : ममता
    Next Article सोनूआ प्रखंड के कोचापुर गांव में दो दिवसीय छऊ नृत्य कार्यक्रम आयोजित, उमडे, ग्रामीण

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    July 15, 2026

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    July 15, 2026

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    सरकार की नीति एक ओर, गम्हरिया की हकीकत दूसरी

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    रापचा में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 145 में 102 आवेदक सफल

    मोबाइल ठगी: सोते हुए लोगों की जेब काट रहे अदृश्य चोर

    सरकारी उच्च विद्यालय मटकमबेड़ा मे वन महोत्सव आयोजित 

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं: लोकतंत्र की मर्यादा पर गंभीर सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.