Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पैगंबर पर कमेंट मामले में टी राजा सिंह की जमानत का विरोध, हालत तनावपूर्ण
    Breaking News Headlines

    पैगंबर पर कमेंट मामले में टी राजा सिंह की जमानत का विरोध, हालत तनावपूर्ण

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हैदराबाद. पैगंबर मुहम्मद पर आपत्तिजनक बयान के आरोपी बीजेपी विधायक टी राजा सिंह की जमानत के खिलाफ हंगामा हो रहा है. विवादित टिप्पणी मामले में पहले बीजेपी विधायक को गिरफ्तार किया गया फिर थोड़ी देर बाद कोर्ट ने उनकी रिहाई का आदेश दे दिया. टी राजा सिंह की रिहाई से आहत लोग सड़कों पर उतर आए. प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की और पुलिस के वाहन की शीशे भी तोड़ दिए. हैदराबाद के चार मीनार पर तैनात पुलिस बल की गाड़ियों पर हमला कर शीशे तोड़े गए. तनावपूर्ण हालत को देखते हुए जगह-जगह पुलिस की तैनाती गई है.

     

    हैदराबाद के कई हिस्सों में निलंबित बीजेपी नेता राजा सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. इन प्रदर्शनों में ‘सर तन से जुदा’ के नारे लग रहे हैं. पैगंबर मुहम्मद पर सिंह की टिप्पणी से उपजे विरोध के बीच हैदराबाद के शालिबांडा में दुकानें बंद हैं. हैदराबाद की सड़कों पर बुधवार सुबह प्रदर्शनकारियों को सिंह के पोस्टरों को जूते से मारते हुए भी देखा गया.

     

    टी राजा सिंह के बयान और उनकी रिहाई के खिलाफ प्रदर्शन के कई वीडियो सामने आए. इन वीडियो में आपत्तिजनक नारे के साथ टी राजा की फांसी की मांग की गई. गौरतलब है कि विवादास्पद टिप्पणी के सिलसिले में टी राजा को बीजेपी से निलंबित कर दिया. बीजेपी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर 10 दिनों के भीतर यह जवाब भी मांगा है कि क्यों ना उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए.

     

    बीजेपी विधायक ने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और धर्म विशेष की आलोचना करते हुए सोमवार को एक वीडियो जारी किया था. वीडियो में टी राजा सिंह कथित तौर पर एक धर्म विशेष के खिलाफ कुछ टिप्पणी करते दिख रहे हैं. बीजेपी नेता की गिरफ्तारी की मांग करते हुए समुदाय के कई लोगों ने सोमवार की रात को पुराने शहर में धरना भी दिया था.

     

    प्रमुख मुस्लिम संगठनों ने मंगलवार को तेलंगाना के निलंबित भाजपा विधायक टी राज सिंह की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. इसके साथ ही धार्मिक हस्तियों की पवित्रता की रक्षा के लिए एक कानून की भी मांग की है. जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी ने राजा की टिप्पणी को बहुत शर्मनाक और चौंकाने वाला बताया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की चुनाव आयोग ने सिफारिश की
    Next Article कुंडहित में बजरंग फ्यूल्स पेट्रोल पंप का हुआ उद्घाटन

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.