Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शराबबंदी के बाद भी मिल रही है सैकड़ो शराब कि खाली बोतलें
    बिहार

    शराबबंदी के बाद भी मिल रही है सैकड़ो शराब कि खाली बोतलें

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 21, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चन्दन सिंह की रिपोर्ट

    सीतामढ़ी (बिहार) बिहार सरकार के अनुसार बिहार में पूर्ण शराबबंदी हैं। इसी के बीच सीतामढ़ी समाहरणालय के सामने से शराब की खाली बोतलें देखने को मिल रही हैं जो कि प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यशाली पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा करता हैं । समाहरणालय के मेन गेट के बगल में शराब की खाली सैकड़ों बोतल शराबबंदी की असली तस्वीर बयाँ कर रही है। सरकार के लाख कोशिशों के बावजूद शहर में शराब उपलब्ध होना शराबबंदी की विफलता की तरफ इशारा करता है। सीतामढ़ी पुलिस-प्रशासन का दावा रहता है कि जिले में कहीं भी शराब का कारोबार नहीं हो सकता है। जहां भी होता है, उसकी सूचना मिलते ही उसपर कार्रवाई की जाती है लेकिन यह बात सुनने योग्य मात्र रह गया हैं आप जहाँ भी चाहें जब चाहें शराब की बोतलें उपलब्ध हो जायेंगी । इस तरह की बात मैं नही करता बल्कि स्थानीय लोग बताते हैं ।
    दरअसल पूरा मामला जिला मुख्यालय के मर्यादा पथ पर स्थित समाहरणालय मेन गेट गेट के बगल में फेंके गए कूड़ेदान में करीब सैंकड़ों शराब की खाली बोतलें बरामद हुई। स्थानीय लोगों की माने तो यहां हमेशा शराब की खाली बोतल पड़ी रहती हैं। लोगों का कहना है बिहार में जारी शराबबंदी पूरी तरह से फेल है। शराबबंदी पर मुख्यमंत्री बार बार समीक्षा बैठक करते रहते हैं लेकिन इसका कोई खास असर धरातल पर देखने को नही मिलता हैं । बिहार सरकार के कड़े कानून भी बने, लेकिन इसके बाद भी शराबबंदी का प्रभाव सीतामढ़ी जिले में नहीं दिख रहा है। जहां शराब माफियाओं और शराबी को पकड़ा जा रहा है। जिले में शराब पकड़े जाने या बोतलें मिलने का यह कोई नया मामला नही हैं इससे पूर्व भी शराब माफियों का इतना मनोबल बढ़ा हुआ था कि इसका शिकार मेजरगंज थाने में पदस्थापित शहीद दारोग दिनेश राम को झेलना पड़ा था जिससे शराब माफियाओं से हुई भिडंत में उनकी हत्या भी कर दी गयी थी ।
    वहीं शहर के वीआईपी इलाकों की सड़कों पर शराब की बोतल पाई जा रही है। जिस जगह पर शराब की खाली बोतलें देखने को मिली है, वहां जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी का ऑफिस है और उनका प्रतिदिन आना-जाना लगा रहता है। इतना ही नहीं, दो कदम की दूरी पर थाना भी है। लेकिन फिर भी इस तरह का दृश्य दिखना निश्चित रूप से प्रशासनिक अधिकारीयों व् पुलिस के कार्यशाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहा हैं । अब देखना यह है अब भी प्रशासन नींद से जगती भी है या नही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरियाणा में डीएपी खाद की लूट, निजी फर्म से 100 कट्टे उठाकर भागे लोग
    Next Article नोएडा में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    June 5, 2026

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.