Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू-कश्मीर में राष्ट्र ध्वज और संविधान के तहत ‘ऐतिहासिक’ विधानसभा चुनाव हो रहे : शाह
    Headlines राष्ट्रीय

    जम्मू-कश्मीर में राष्ट्र ध्वज और संविधान के तहत ‘ऐतिहासिक’ विधानसभा चुनाव हो रहे : शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जम्मू-कश्मीर में राष्ट्र ध्वज और संविधान के तहत ‘ऐतिहासिक’ विधानसभा चुनाव हो रहे : शाह

    जम्मू:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विधानसभा चुनाव के बाद जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने का शनिवार को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद-370 को निरस्त किए जाने के बाद यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में राष्ट्र ध्वज और संविधान के तहत होने वाला पहला विधानसभा चुनाव है।

     

     

    शाह ने कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) गठबंधन पर ‘‘पुरानी व्यवस्था’’ को पुनर्जीवित करने की कोशिशें करने का आरोप लगाया।

    उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार आतंकवाद को फिर से सिर नहीं उठाने देगी और गुर्जर, पहाड़ी, बक्करवाल तथा दलित समेत किसी भी समुदाय के साथ अन्याय नहीं होने देगी, जिन्हें भाजपा सरकार ने आरक्षण दिया है।

    शाह 18 सितंबर से तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान को मजबूती देने के वास्ते जम्मू के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

     

     

     

    उन्होंने शुक्रवार को दौरे के पहले दिन पार्टी का चुनाव घोषणापत्र जारी किया और प्रचार रणनीति पर चर्चा के लिए वरिष्ठ मंत्रियों के साथ दो अहम बैठकों की अध्यक्षता भी की।

    गृह मंत्री ने शनिवार को यहां भाजपा कार्यकर्ताओं की एक रैली में कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में आगामी चुनाव ऐतिहासिक हैं, क्योंकि आजादी के बाद यहां पहली बार हमारे राष्ट्र ध्वज व संविधान के तहत चुनाव हो रहे हैं, जबकि पहले दो ध्वज और दो संविधान के तहत चुनाव होते थे। हमारे पास कश्मीर से कन्याकुमारी तक केवल एक प्रधानमंत्री है और वह नरेन्द्र मोदी हैं।’’

     

     

    नेकां-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए शाह ने आरोप लगाया कि वे एक बार फिर जम्मू-कश्मीर को ऐसे वक्त में आतंकवाद की आग में धकेलने का प्रयास कर रहे हैं, जब सरकार केंद्र-शासित प्रदेश में आतंकवाद की घटनाओं में 70 फीसदी कमी लेकर आई है।

    उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, ‘‘नेकां और कांग्रेस कभी जम्मू-कमीर में सरकार नहीं बना पाएंगी, इसे लेकर आश्वस्त रहें।’’

    शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को अगली सरकार बनाने में पार्टी उम्मीदवारों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाकची :70 साल पुराना बिल्डिंग का छत गिरने से एक वाहन क्षतिग्रस्त
    Next Article हमारा मकसद यही है कि देश के हर कोने में सुनाई दे प्रेम की आवाज : राहुल गांधी

    Related Posts

    गुवा खदान क्षेत्र में रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों का उग्र आंदोलन, कामकाज पूरी तरह ठप

    April 20, 2026

    जमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र

    April 20, 2026

    जमशेदपुर में तीन घंटे का रक्तदान शिविर, 30 यूनिट रक्त संग्रह व 50 पौधों का वितरण

    April 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुवा खदान क्षेत्र में रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों का उग्र आंदोलन, कामकाज पूरी तरह ठप

    जमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र

    जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी के पत्रकारित एवं जनसंचार विभाग की छात्राओं ने आकाशवाणी युववाणी में बनाई अपनी पहचान।

    नारायण आईटीआई, लुपुंगडीह चांडिल में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई

    यूरेनियम मजदूर संघ के अध्यक्ष उमेश चंद कुमार को मातृ शोक, शव यात्रा में भारी संख्या में उमड़ी भीड़,क्षेत्र में शोक की लहर

    जमशेदपुर में तीन घंटे का रक्तदान शिविर, 30 यूनिट रक्त संग्रह व 50 पौधों का वितरण

    9 साल बाद भी अधूरे सपने: जियाडा की 21 में से सिर्फ 2 फैक्ट्रियां चालू, रोजगार और निवेश पर उठे सवाल

    टाटानगर रेल विकास को मिलेगी गति, सांसद बिद्युत बरण महतो ने उच्च अधिकारी से की विस्तृत चर्चा

    खालसा वॉरियर एकादश ने जीता केपीएल खिताब, फाइनल में टिनप्लेट सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया

    यूसीआईएल गेस्ट हाउस में जुटे पत्रकार, घाटशिला प्रेस क्लब ने संगठन विस्तार के साथ बनाई नई रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.