Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कामरा की याचिका पर उच्च न्यायालय ने पुलिस और शिवसेना विधायक को नोटिस जारी किया
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से

    कामरा की याचिका पर उच्च न्यायालय ने पुलिस और शिवसेना विधायक को नोटिस जारी किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कामरा की याचिका पर उच्च न्यायालय ने पुलिस और शिवसेना विधायक को नोटिस जारी किया

    बंबई उच्च न्यायालय ने ‘कॉमेडियन’ कुणाल कामरा की याचिका पर मुंबई पुलिस और शिवसेना विधायक मुरजी पटेल को मंगलवार को नोटिस जारी किया। कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को चुनौती देते हुए अदालत में याचिका दायर की है।

    न्यायमूर्ति सारंग कोतवाल और न्यायमूर्ति एस एम मोदक की खंडपीठ ने कहा कि वह कामरा की याचिका पर 16 अप्रैल को सुनवाई करेगी। कामरा को तीन बार समन भेजे जाने के बावजूद वह पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं हुए।

    मुंबई में खार पुलिस ने शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत पर कामरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। नासिक ग्रामीण, जलगांव और नासिक (नंदगांव) में ‘कॉमेडियन’ के खिलाफ दर्ज तीन प्राथमिकियां भी खार पुलिस को सौंप दी गई हैं।

    उच्च न्यायालय ने कहा, ‘‘प्रतिवादियों (पुलिस और पटेल) को नोटिस जारी करें। वे निर्देश लेंगे और याचिका पर जवाब देंगे। कामरा के वकील नवरोज सीरवई ने बंबई उच्च न्यायालय की पीठ से कहा कि मद्रास उच्च न्यायालय ने सोमवार को ‘कॉमेडियन’ को दी गई अंतरिम ट्रांजिट अग्रिम जमानत की अवधि 17 अप्रैल तक बढ़ा दी है।

    सीरवई ने कहा कि याचिकाकर्ता ने पुलिस को तीन बार लिखित में प्रस्ताव दिया कि उनके जीवन को खतरा होने के मद्देनजर उन्हें ‘वीडियो कॉन्फ्रेंस’ के जरिए पूछताछ के लिए पेश होने की अनुमति दी जाए।

    वरिष्ठ वकील ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि पुलिस प्राधिकारी उनका बयान दर्ज करने के उतने इच्छुक नहीं हैं, बल्कि वे उन्हें यहां लाने के अधिक इच्छुक हैं। याचिका में बताया गया है कि कामरा वर्तमान में तमिलनाडु में हैं जहां वह 2021 से रह रहे हैं।

    सीरवई ने कहा, ‘‘यह हत्या का मामला नहीं है। यह प्राथमिकी एक ‘स्टैंड-अप कॉमेडी शो’ से संबंधित है। वह (कामरा) जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं लेकिन ‘वीडियो कॉन्फ्रेंस’ के जरिए। पीठ ने कहा कि वह 16 अप्रैल को सभी मुद्दों पर विचार करेगी।

    कामरा ने एक कार्यक्रम के दौरान शिंदे का नाम लिए बिना उन पर कटाक्ष करते हुए फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के एक हिंदी गाने का परिवर्तित संस्करण इस्तेमाल किया था जिसमें उन्होंने शिंदे को कथित तौर पर ‘‘गद्दार’’ कहा था। कामरा ने पांच अप्रैल को उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।

    कामरा की याचिका में दावा किया गया है कि उनके खिलाफ दर्ज शिकायतें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, कोई भी पेशा अपनाने एवं व्यवसाय करने के अधिकार और भारत के संविधान के तहत प्रदत्त जीवन एवं स्वतंत्रता के अधिकार समेत उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती हैं।

    कामरा ने अदालत से यह भी अनुरोध कि उन्हें गिरफ्तारी, उनके निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जब्ती और उनके वित्तीय लेनदेन एवं खातों की जांच सहित हर प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से संरक्षण दिया जाए।

    कामरा ने अपनी याचिका में कहा कि इस मामले को जारी रखना ‘‘भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नागरिकों के संवैधानिक अधिकार’’ पर सीधा हमला होगा। उन्होंने सवाल किया कि क्या राजनीतिक घटनाक्रम और नेताओं की गतिविधियों पर टिप्पणी करने के किसी व्यक्ति के अधिकार को इस तरह से आपराधिक बनाया जा सकता है।

    याचिका के अनुसार, कामरा ने जुलाई 2024 में शो की पटकथा लिखी और पिछले साल अगस्त से फरवरी 2025 के बीच 60 बार इसे प्रस्तुत किया। इसमें कहा गया है कि शो की रिकॉर्डिंग मार्च 2025 में अपलोड की गई, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।

    कामरा की याचिका पर उच्च न्यायालय ने पुलिस और शिवसेना विधायक को नोटिस जारी किया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस के नेतृत्व वाली स्थायी समितियों ने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव दिए: राहुल
    Next Article कांग्रेस कार्य समिति ने डीसीसी की शक्तियां बढ़ाने, चुनाव तैयारियों समेत कई मुद्दों पर मंथन किया

    Related Posts

    हाता चाईबासा मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान, जिला परिवहन पदाधिकारी संग राजनगर थाना प्रभारी विपुल ओझा अपने दल बल के साथ रहे मौजूद

    December 13, 2025

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नये सत्र 2025-2027 के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह “दीक्षारंभ” और भूतपूर्व छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह का संयुक्त रूप से आयोजन।

    December 13, 2025

    इंटर चर्च क्रिसमस मिलन समारोह संपन्न इस सृष्टि में हम सभी सहयात्री हैं : बिशप

    December 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाता चाईबासा मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान, जिला परिवहन पदाधिकारी संग राजनगर थाना प्रभारी विपुल ओझा अपने दल बल के साथ रहे मौजूद

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नये सत्र 2025-2027 के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह “दीक्षारंभ” और भूतपूर्व छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह का संयुक्त रूप से आयोजन।

    इंटर चर्च क्रिसमस मिलन समारोह संपन्न इस सृष्टि में हम सभी सहयात्री हैं : बिशप

    पूर्वी विधानसभा की जनसमस्याओं पर विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम से की वार्ता, त्वरित समाधान की रखी मांग

    लायंस क्लब भारत ने मनाया चौथा स्थापना दिवस, 51 सफाईकर्मियों को कंबल वितरण कर दिया सेवा का संदेश

    केरला समाजम हिन्दी स्कूल गोलमुरी वार्षिक खेलकूद समारोह प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    राष्ट्रीय लोक अदालत में मिला त्वरित न्याय, मोटर वाहन दुर्घटना केस में दो पीड़ितों को मिला एक करोड़ 80 लाख का चेक ।

    सोना देवी विश्वविद्यालय में “इग्नाइट 2025” का भव्य समापन, खेल भावना व सांस्कृतिक उल्लास का संगम

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक

    जिला शिक्षा कार्यालय में 88 ब्लॉक टॉपर्स को किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.