Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस के नेतृत्व वाली स्थायी समितियों ने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव दिए: राहुल
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से राजनीति

    कांग्रेस के नेतृत्व वाली स्थायी समितियों ने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव दिए: राहुल

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस के नेतृत्व वाली स्थायी समितियों ने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव दिए: राहुल

     

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि संसद के बजट सत्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली स्थायी समितियों ने भारतीय नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव दिए।

    उन्होंने कृषि, शिक्षा, ग्रामीण विकास और विदेश मामले संबंधी समितियों की महत्वपूर्ण सिफारिशों का उल्लेख किया। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “संसद के बजट सत्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली स्थायी समितियों ने भारतीय नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव दिए। ”

    उन्होंने कहा, “चरणजीत सिंह चन्नी जी की अध्यक्षता वाली कृषि संबंधी समिति ने कानूनी एमएसपी के लिए अपने पिछले आह्वान का विस्तार किया और किसानों और मछुआरों के लिए कई प्रमुख सुरक्षा के साथ-साथ पराली संग्रहण के लिए अतिरिक्त मुआवजे की सिफारिश की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, “सप्तगिरि उलाका के अंतर्गत ग्रामीण विकास संबंधी समिति ने अनावश्यक बाधाओं को दूर करने का आग्रह करते हुए मनरेगा के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की वकालत की।”

    उनका कहना था कि दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समितियों ने अधिक शिक्षकों की भर्ती करने, पेपर लीक को समाप्त करने के लिए सुधार और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए उच्च मानदेय और समय पर भुगतान करने का आह्वान किया। राहुल गांधी ने कहा, “इस बीच, डॉ. शशि थरूर की अध्यक्षता में विदेश मामलों की समिति ने विदेशों में भारतीय प्रवासी श्रमिकों के लिए सुरक्षा उपायों की आवश्यकता पर जोर दिया।”

     

    कांग्रेस के नेतृत्व वाली स्थायी समितियों ने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव दिए: राहुल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब के जालंधर में भाजपा नेता के आवास पर ‘विस्फोट’; विपक्ष ने ‘आप’ सरकार की आलोचना की
    Next Article कामरा की याचिका पर उच्च न्यायालय ने पुलिस और शिवसेना विधायक को नोटिस जारी किया

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.